Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 7.6 इंच की OLED स्क्रीन और 5.25 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ पेश हो सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट, क्वॉड कैमरा और पतला डिज़ाइन शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये हो सकती है।
एप्पल फैंस के लिए खुशखबरी है। कंपनी 2026 में अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकती है। कई लीक रिपोर्ट्स में इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है। फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में फिलहाल सैमसंग का दबदबा है। सैमसंग पिछले 7 साल से फोल्डेबल फोन पेश कर रही है और इस साल यह अपनी आठवीं Galaxy Z Fold 8 लॉन्च करने जा रही है।
एप्पल का फोल्डेबल iPhone iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, कंपनी एआई ग्लासेज और फोल्डेबल iPad पर भी काम कर रही है।
7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और स्लीक डिजाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल के फोल्डेबल iPhone में 7.6 इंच की OLED मेन स्क्रीन होगी। इसके अलावा इसमें 5.25 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया जाएगा। फोल्डेबल iPhone में फेसID नहीं होगा, बल्कि साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए फोन अनलॉक किया जाएगा।

फोन का डिज़ाइन बहुत पतला और स्लीक होगा। टाइटैनियम और स्टेनलेस स्टील के इस्तेमाल से यह मजबूती और हल्कापन दोनों में संतुलित होगा। एप्पल अपने फोल्डेबल iPhone में पतले बेजल और क्वॉड कैमरा सेटअप दे सकती है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोल्डेबल iPhone के बैक में क्वॉड कैमरा मिलेगा, जिसमें 48MP का मेन कैमरा शामिल होगा। सेल्फी कैमरा अंडर-डिस्प्ले तकनीक के साथ आएगा। OLED स्क्रीन और पतले बेजल इसे देखने में बेहद आधुनिक बनाएंगे। शुरुआती कीमत लगभग 2 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
सैमसंग ने पिछले साल Galaxy Z Fold 7 पेश किया था, जो बेहद पतला था। इसका मोटापा अनफोल्ड करने पर iPhone Air से भी कम था। ऐसे में एप्पल को पहले फोल्डेबल iPhone के लिए पहले से ही मजबूत प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।
कंपनी की योजनाएं और प्रतिस्पर्धा
एप्पल के फोल्डेबल iPhone को सैमसंग और अन्य ब्रांड्स के फोल्डेबल फोन के मुकाबले लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में स्लीक डिजाइन, टाइटैनियम और स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल और क्वॉड कैमरा जैसे फीचर्स इसे खास बनाएंगे।
फोल्डेबल iPhone के लॉन्च के साथ ही एप्पल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी। यह iPhone 18 सीरीज का हिस्सा होगा और इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रहेगी।













