सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज सही भरने और समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।
Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने तकनीकी और जोखिम प्रबंधन विभागों में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म जमा होने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा। यह भर्ती आईटी, साइबर सुरक्षा, डेटाबेस, नेटवर्क और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर पेश करती है।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड SMS और ईमेल के जरिए प्राप्त होंगे।
इसके बाद पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें और फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र जैसी जरूरी फाइलें अपलोड करें। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के बाद Save and Next से जानकारी जांचें और अंतिम सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। बैंक ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

किन-किन पदों पर भर्ती और योग्यता
275 पद तकनीकी और जोखिम से जुड़े विभागों में विभाजित हैं, जिनमें जावा और .NET सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिजिटल चैनल मैनेजमेंट, साइबर सुरक्षा, नेटवर्क और क्लाउड मैनेजमेंट, डेटा इंजीनियरिंग, DevSecOps और आईटी ऑफिसर शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकांश पदों में बीई/बीटेक या एमसीए डिग्री अनिवार्य है। साथ ही 2 से 10 साल का प्रासंगिक कार्य अनुभव जरूरी है। कुछ पदों के लिए ओरेकल, रेड हैट, वीएमवेयर, माइक्रोसॉफ्ट, स्प्रिंग फ्रेमवर्क और साइबर सुरक्षा सर्टिफिकेट वांछनीय हो सकते हैं।












