ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2025: पाकिस्तान-ए बना चैंपियन, सुपर ओवर में बांग्लादेश को दी मात

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2025: पाकिस्तान-ए बना चैंपियन, सुपर ओवर में बांग्लादेश को दी मात

ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान-ए ने बांग्लादेश-ए को सुपर ओवर में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।  पाकिस्तान-ए ने इससे पहले टीम 2019 और 2023 में भी विजेता रही थी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के विजेता का फैसला हो गया है, जिसमें पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने केवल 125 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश भी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में बांग्लादेश ने 6 रन बनाए, जिसे पाकिस्तान-ए के बल्लेबाज शाद मसूद और माज सदाकत ने मात्र 4 गेंदों में 7 रन बनाकर हासिल कर लिया। 

पहले ACC इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाने वाला यह टूर्नामेंट अब एशिया कप राइजिंग स्टार्स कहलाता है। पाकिस्तान ने तीसरी बार यह खिताब जीता है; इससे पहले टीम 2019 और 2023 में भी चैंपियन बनी थी।

सुपर ओवर में पाकिस्तान की जीत

निर्धारित 20 ओवर में दोनों टीमें 125-125 रन ही बना सकीं, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश-ए मात्र 6 रन बना सकी। जवाब में पाकिस्तान-ए ने शाद मसूद और माज सदाकत की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत केवल चार गेंदों में 7 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

शाद मसूद का शांत और समझदारी भरा खेल तथा सदाकत का आत्मविश्वास इस निर्णायक समय में पाकिस्तान के लिए बेहद कारगर साबित हुआ। सुपर ओवर की यह जीत पाकिस्तान-ए के धैर्य और दबाव की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन की मिसाल बन गई।

पाकिस्तान की पारी 125 रन पर सिमटी

फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती कुछ ही गेंदों में टीम ने अपने दो विकेट खो दिए और स्कोर था केवल 2 रन। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और 10.4 ओवर में पाकिस्तान-ए की आधी टीम 64 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

इस मुश्किल परिस्थिति में शाद मसूद और शाहिद अजीज ने 7वें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 41 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को संभाला। शाद मसूद ने 26 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। अराफात मिन्हास (25) और माज सदाकत (23) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और पूरी टीम 125 रनों पर सिमट गई।

बांग्लादेश की तगड़ी टक्कर 

टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश शुरुआत से संघर्ष करता रहा। पाकिस्तान की disciplined बॉलिंग के सामने बांग्लादेश-ए का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया। लेकिन मैच के अंतिम चरण में टेलएंडर्स ने मैच में नया ट्विस्ट ला दिया। रकीबुल हसन (24), अब्दुल गफ्फार सकलैन (16 नाबाद) और रिपन मोंडोल (11 नाबाद) ने तेजी से रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया और मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया।

रिपन मोंडोल ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 19वें ओवर में तीन विकेट चटकाए, जिससे पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई थी। हालांकि सुपर ओवर में बांग्लादेश की पूरी मेहनत धरी की धरी रह गई जब टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पाकिस्तान-ए की जीत में उनके गेंदबाजों का योगदान अहम रहा। सुफियान मुकीम ने तीन विकेट लिए, जबकि अराफात मिन्हास और अहमद दानियाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

Leave a comment