अद्रिजा रॉय ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘अनुपमा’ में राही के किरदार के रूप में मिली है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में राही की भूमिका निभा रही अद्रिजा रॉय आज अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। अद्रिजा का रियल लाइफ लुक और ग्लैमरस अंदाज उन्हें फैंस के बीच और भी लोकप्रिय बना रहा है। अद्रिजा रॉय को सबसे ज्यादा पहचान 'अनुपमा' में राही का रोल निभाने के लिए मिली।
इस रोल को उन्हें रातों-रात मिला। इससे पहले अद्रिजा ने 'इमली' और 'कुंडली भाग्य' जैसे शोज़ में काम किया था। कुंडली भाग्य शो के ऑफ एयर होते ही उन्हें अनुपमा के लिए चुन लिया गया, क्योंकि पहले राही की भूमिका निभा रही एक्ट्रेस को बाहर किया गया। शो में अद्रिजा राही के किरदार के साथ सेकेंड लीड के रूप में नजर आ रही हैं। शो के फैंस के अनुसार, राही के बिना अनुपमा अधूरा है।
ग्लैमरस अंदाज और सोशल मीडिया पर पहचान

रियल लाइफ में अद्रिजा रॉय बेहद ग्लैमरस हैं। इंस्टाग्राम पर वे खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अद्रिजा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। 25 साल की उम्र में अद्रिजा ने न केवल एक्टिंग में खुद को साबित किया है, बल्कि स्टाइल और ग्लैमरस लुक के मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती हैं।
अद्रिजा रॉय का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली सीरीज 'बेदिनी मोलुआर कोठा' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बंगाली टीवी शोज और दो बंगाली फिल्मों में काम किया। इन अनुभवों ने उन्हें हिंदी टीवी इंडस्ट्री में आने के लिए तैयार किया।
रियल लाइफ और रील लाइफ का मेल
'अनुपमा' में राही का किरदार और रियल लाइफ में अद्रिजा की ग्लैमरस पर्सनैलिटी दोनों ही फैंस को आकर्षित कर रही हैं। शो में उनका प्रदर्शन दर्शकों के लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहता है। अद्रिजा की एक्टिंग की खासियत यह है कि वे छोटे से किरदार को भी अपने अभिनय से यादगार बना देती हैं। वहीं, रियल लाइफ में उनका स्टाइल और फैशन सेंस उन्हें अन्य टीवी और बॉलीवुड हसीनाओं से अलग और खास बनाता है।












