Apex Bank Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2076 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Apex Bank Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2076 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) ने 2076 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर, ब्रांच मैनेजर और अन्य मिडिल व सीनियर मैनेजमेंट पद शामिल हैं। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। आवेदन 6 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक बैंक की वेबसाइट पर किया जा सकता है।

Apex Bank Recruitment: मध्य प्रदेश में Apex Bank ने 38 जिलों में 2076 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट और अन्य मिडिल व सीनियर मैनेजमेंट पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं, और सभी उम्मीदवारों को पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा का ध्यान रखना अनिवार्य है।

कौन-कौन से पद और कितनी वैकेंसी

इस भर्ती में प्रमुख पदों में कंप्यूटर ऑपरेटर (748 पद), कंप्यूटर ऑपरेटर (संबिदा) 176 पद, सोसायटी मैनेजर 839 पद शामिल हैं। इसके अलावा, सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2 के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर (17), फाइनेंशियल एनालिस्ट (34), इंटरनल ऑडिटर (1) और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-1 के लिए ब्रांच मैनेजर (209) के पद हैं। अकाउंटेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 जैसे अन्य पद भी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।

भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन रिटन टेस्ट

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करते समय सभी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा का ध्यान रखना आवश्यक है। गलत या अधूरी जानकारी वाले आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की शुरुआत: 6 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026
  • आवेदन विवरण संपादन की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026
  • आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान: 6 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन से पहले ध्यान देने योग्य बातें

Apex Bank ने नोटिफिकेशन में सभी पदों के लिए अलग-अलग शर्तें तय की हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पात्रता, अनुभव और आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।

Leave a comment