Apple की महंगी Vision Pro Headset Sales Slow, कंपनी ने रोका प्रोडक्शन

Apple की महंगी Vision Pro Headset Sales Slow, कंपनी ने रोका प्रोडक्शन

ऐप्पल की महंगी Vision Pro हेडसेट की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई, जिससे कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कमजोर बिक्री के पीछे इसकी उच्च कीमत, भारी डिज़ाइन और सीमित ऐप सपोर्ट मुख्य कारण हैं। अब ऐप्पल Vision Pro के अनुभव को स्मार्ट ग्लासेस में बदलकर नए, उपभोक्ता-मित्रवत विकल्प पेश करने की तैयारी कर रही है।

Apple Vision Pro HEDSET Update: ऐप्पल ने अपनी महंगी Vision Pro हेडसेट की बिक्री कमजोर होने के कारण प्रोडक्शन रोक दिया है। यह हेडसेट 2023 में लॉन्च हुई थी और सिर्फ 13 देशों में उपलब्ध थी। बीते साल की आखिरी तिमाही में केवल 45,000 यूनिट्स ही बिकी। कमजोर बिक्री के कारण ऐप्पल अब Vision Pro के अनुभव को स्मार्ट ग्लासेस में बदलने की तैयारी कर रही है, जिसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स, कैमरा और AI वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

कमजोर बिक्री के कारण

Vision Pro की महंगी कीमत, भारी और अनकंफर्टेबल डिज़ाइन, और इसके लिए सीमित ऐप्स की उपलब्धता इसके मुख्य कारण रहे। ऐप्पल के CEO टिम कुक ने इसे स्पेशियल कंप्यूटिंग में क्रांति के रूप में पेश किया था, लेकिन उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में यह नाकाम रहा।

ऐप्पल का अगला कदम

अब ऐप्पल Vision Pro के अनुभव को स्मार्ट ग्लासेस में बदलने की तैयारी कर रही है। ये ग्लासेस VisionOS पर काम करेंगे और अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट होने पर अलग मोड में चलेंगे। MacBook से कनेक्ट होने पर फुल वर्जन, और iPhone से पेयर होने पर हल्का, मोबाइल-फ्रेंडली वर्जन। ग्लासेस में बिल्ट-इन स्पीकर्स, कैमरा, AI वॉइस कंट्रोल और बेसिक हेल्थ सेंसर शामिल होंगे। भविष्य में डिस्प्ले भी जोड़ा जा सकता है।

ऐप्पल का यह कदम स्पष्ट करता है कि कंपनी अपने महंगे हार्डवेयर उत्पादों को बाजार में टिकाने के लिए लगातार नए और उपभोक्ता-मित्रवत विकल्प तलाश रही है।

Leave a comment