क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीविजन प्रसारण पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के बाद लागू हुआ है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करें। इसके तुरंत बाद KKR ने मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया। इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश ने बड़ा निर्णय लिया है।
बांग्लादेश ने आईपीएल के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया है, जिससे वहां के क्रिकेट फैंस, जो आईपीएल के बड़े दीवाने हैं, को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
मंत्रालय का आधिकारिक आदेश
बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को देश के सभी टीवी चैनलों को एक आधिकारिक पत्र जारी कर IPL से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया। मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के हालिया निर्णयों से उपजी नाराजगी के मद्देनज़र लिया गया है।
पत्र में कहा गया है कि अगले आदेश तक IPL का कोई भी लाइव या रिकॉर्डेड कंटेंट प्रसारित नहीं किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए लागू रहेगा।

मुस्तफिजुर रहमान मामला बना वजह
इस फैसले की पृष्ठभूमि में बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा मामला अहम माना जा रहा है। हाल ही में BCCI ने IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया था कि वह मुस्तफिजुर रहमान को आगामी IPL सीजन के लिए रिलीज करे। इसके बाद KKR ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
गौरतलब है कि KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए IPL मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे देश में नाराजगी और असंतोष पैदा हुआ।
क्रिकेट फैंस में निराशा
IPL बांग्लादेश में बेहद लोकप्रिय लीग मानी जाती है। भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी, रोमांचक मुकाबले और हाई-प्रोफाइल फ्रेंचाइजियों के कारण IPL के मैच वहां बड़ी संख्या में देखे जाते हैं। ऐसे में टेलीकास्ट बैन से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय खेल से अधिक राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव से जुड़ा हुआ है, जिसका असर खेल प्रशंसकों पर पड़ रहा है।
IPL टेलीकास्ट बैन से पहले ही दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में खटास दिखाई देने लगी थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत की यात्रा से इनकार करने का फैसला किया है। BCB ने ICC को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं।











