डाक विभाग में ड्राइवर भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

डाक विभाग में ड्राइवर भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी सरकारी नौकरी, सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और अन्य केंद्रीय सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

India Post Driver Recruitment: भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो 10वीं पास हैं, जिनके पास हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस और अनुभव है। आवेदन ऑफलाइन मोड में डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर किया जाएगा। 18 से 27 वर्ष आयु सीमा तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी और सुरक्षित भविष्य का अवसर देती है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और व्यावहारिक अनुभव अनिवार्य शर्त है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। यह मौका उन युवाओं के लिए अहम है जो कम शैक्षिक योग्यता में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

वेतन और सरकारी लाभ

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल 2 में 19,900 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। यह पद स्थायी होने के कारण भविष्य निधि, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ भी मिलेंगे, जो इस भर्ती को और आकर्षक बनाते हैं।

आवेदन प्रक्रिया क्या है

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in से डाउनलोड करना होगा। भरा हुआ फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन में किसी भी तरह की गलती या अधूरी जानकारी होने पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है, इसलिए समय सीमा से पहले और सावधानी के साथ आवेदन करना जरूरी है।

Leave a comment