कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ की तगड़ी लिस्टिंग की संभावना जताई जा रही है। ग्रे मार्केट गतिविधियों को ट्रैक करने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, भारत कोकिंग कोल के आईपीओ की लिस्टिंग 14.2 रुपये के प्रीमियम पर होने की उम्मीद है।
Share Market: PSU महारत्न कोल इंडिया की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO 19 जनवरी 2026 को लिस्ट होने जा रहा है। पहले इसकी लिस्टिंग 16 जनवरी तय थी, लेकिन BMC चुनाव परिणामों के कारण तारीख बदल दी गई। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और IPO सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार, निवेशकों को हर शेयर पर 61.74% का अनुमानित मुनाफा मिलने की संभावना है।
लिस्टिंग और प्रीमियम का अंदाजा
BCCL IPO की अपर प्राइस बैंड 37.2 रुपये थी। ग्रे मार्केट एक्टिविटी को ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के अनुसार, IPO की लिस्टिंग 14.2 रुपये के प्रीमियम पर होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि हर शेयर के लिए निवेशकों को लिस्टिंग के दिन 61.74 प्रतिशत का लाभ मिलने की संभावना है। विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि यह IPO पूर्णत: ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब यह है कि BCCL को इस इश्यू से कोई पैसा प्राप्त नहीं होगा। IPO के जरिए जुटाई गई राशि प्रमोटर और शेयरहोल्डर यानी कोल इंडिया लिमिटेड को जाएगी।

IPO पर जबरदस्त रिस्पॉन्स
BCCL IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी देखी गई। 1,071.11 करोड़ रुपये के इस इश्यू को लगभग 147 गुना सब्सक्राइब किया गया। 9 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाले IPO में कुल 34,69,46,500 शेयरों के मुकाबले लगभग 50,95,55,58,000 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इससे पता चलता है कि निवेशकों में भारत कोकिंग कोल के शेयरों को लेकर गहरी विश्वास और उत्साह है।
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs): सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन इस सेगमेंट में आया। रिजर्व 7,91,69,000 शेयरों के मुकाबले 24,60,65,19,600 शेयरों के लिए बोलियां लगीं। इसका मतलब QIBs ने IPO को 300 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया।
- रिटेल इन्वेस्टर: इस कैटेगरी में 49.33 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।
- नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और शेयरहोल्डर कैटेगरी: क्रमशः 258.16 गुना और 87.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
यह आंकड़ा दर्शाता है कि BCCL IPO में निवेशकों का जोश और उत्साह अत्यधिक था, खासकर यह ध्यान में रखते हुए कि IPO पूरी तरह से OFS था। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) निवेशकों को यह अंदाजा देता है कि लिस्टिंग के दिन शेयर की कितनी कीमत हो सकती है। BCCL IPO का GMP 14.2 रुपये बताया जा रहा है, जो निवेशकों के लिए स्ट्रॉन्ग मुनाफे का संकेत है। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक IPO में शेयर खरीदता है, तो लिस्टिंग के पहले ही दिन उसे लगभग 61.74% का लाभ मिलने की संभावना है।
क्यों है BCCL IPO खास
यह PSU महारत्न कोल इंडिया की सब्सिडियरी का IPO है, जो भारतीय कोयला उद्योग में एक मजबूत उपस्थिति रखती है।
- IPO का 147 गुना सब्सक्रिप्शन यह दर्शाता है कि बाजार में PSU शेयरों में भरोसा कायम है।
- यह OFS IPO होने के बावजूद निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा रिटर्न देने वाला है।
BCCL IPO की लिस्टिंग 19 जनवरी 2026 को NSE और BSE पर होने वाली है। निवेशक और ट्रेडर्स इस दिन GMP और मार्केट डिमांड के अनुसार अपनी रणनीति बनाएंगे। IPO में लिस्टिंग प्रीमियम को देखते हुए निवेशक लघु अवधि में अच्छा रिटर्न कमाने की योजना बना सकते हैं।











