भोजपुरी मनोरंजन जगत के लिए 25 दिसंबर की तारीख बेहद खास होने वाली है। इस दिन भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी और दमदार वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ की शुरुआत होने जा रही है।
Bhojpuri Web Series: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। 25 दिसंबर 2025 को भोजपुरी मनोरंजन जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस दिन भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह वेब सीरीज हर गुरुवार और शुक्रवार को नए एपिसोड्स के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
कहानी: प्यार, जुनून और खतरे की सीमा
‘जान लेगी सोनम’ सिर्फ एक आम लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह प्रेम के उस रूप को दर्शाती है जहां प्यार जुनून बन जाता है और जोखिम भी पीछे नहीं हटता। कहानी सोनम और सत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम एक अमीर परिवार की लड़की है, जबकि सत्या मिडिल क्लास का समझदार और केयरिंग लड़का। सत्या सोनम की हर छोटी-बड़ी भावनाओं का ख्याल रखता है, जिससे उनके बीच प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है।
इस कहानी में प्यार और रोमांस के साथ-साथ धोखा, बदला और खतरे भी शामिल हैं, जो इसे बेहद रोमांचक बनाते हैं। पहले एपिसोड से आखिरी तक यह वेब सीरीज दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होगी।

कलाकार: दमदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस
वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में संयुक्ता रॉय और संजय पांडेय हैं। इनके अलावा गोलू तिवारी, मोनी रॉय, गौरव पंडित, प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत, राहुल आदित्य, विद्या सिंह, शालिनी कश्यप और गोपाल चौहान जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। इन कलाकारों की भूमिका और परफॉर्मेंस ‘जान लेगी सोनम’ को भोजपुरी वेब कंटेंट के नए स्तर तक ले जाने में मदद करेगी।
इस वेब सीरीज के निर्माता और क्रिएटर चंदन सिंह का कहना है कि ‘जान लेगी सोनम’ भोजपुरी कंटेंट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी। उनका दावा है कि यह सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं बल्कि इसमें प्यार, जुनून, धोखा और बदले का ऐसा मिश्रण है जो दर्शकों को अंतिम एपिसोड तक जोड़े रखेगा भोजपुरी सिनेमा अब डिजिटल दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी में है।
चंदन सिंह के अनुसार ‘जान लेगी सोनम’ की प्रोडक्शन क्वालिटी, सिनेमैटोग्राफी और कहानी इसे अन्य वेब कंटेंट से अलग बनाएंगे। यह वेब सीरीज साबित करेगी कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी बड़े और उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल कंटेंट के लिए पूरी तरह तैयार है।












