जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
Bihar Cabinet Ministers List: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ 26 नए मंत्रियों ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह समारोह राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नीतीश कुमार का करियर और मुख्यमंत्री बनने का सफर
74 वर्षीय नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनका पहला कार्यकाल केवल आठ दिनों तक ही टिक सका। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और 2014 तक लगातार उन्होंने राज्य की कमान संभाली। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार ने जनवरी 2024 में भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी की थी। इस बार रिकॉर्ड 10वीं शपथ ग्रहण उन्हें बिहार के सबसे अनुभवी नेताओं में शुमार करता है।
| क्रम | मंत्री का नाम | पार्टी | निर्वाचन क्षेत्र |
| 1 | नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री- एमएलसी) | जदयू | |
| 2 | सम्राट चौधरी | बीजेपी | तारापुर विधानसभा सीट (मुंगेर) |
| 3 | विजय कुमार सिन्हा | बीजेपी | लखीसराय विधानसभा सीट (लखीसराय) |
| 4 | विजय कुमार चौधरी | जदयू | सरायरंजन विधानसभा सीट (समस्तीपुर) |
| 5 | बिजेन्द्र प्रसाद यादव | जदयूू | सुपौल विधानसभा सीट (सुपौल) |
| 6 | श्रवण कुमार | जदयू | नालंदा विधानसभा सीट (नालंदा) |
| 7 | मंगल पाण्डेय | बीजेपी | सिवान विधानसभा सीट (सिवान) |
| 8 | डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल | बीजेपी | |
| 9 | अशोक चौधरी (एमएलसी) | जदयू | |
| 10 | लेशी सिंह | जदयू | धमदाहा विधानसभा सीट (पूर्णिया) |
| 11 | मदन सहनी | जदयू | बहादुरपुर विधानसभा सीट (दरभंगा) |
| 12 | नितिन नवीन | बीजेपी | बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना) |
| 13 | राम कृपाल यादव | बीजेपी | |
| 14 | संतोष कुमार सुमन (एमएलसी) | हम | |
| 15 | सुनील कुमार | जदयू | |
| 16 | मो० जमा खान | जदयू | |
| 17 | संजय सिंह 'टाईगर | बीजेपी | |
| 18 | अरुण शंकर प्रसाद | बीजेपी | |
| 19 | सुरेन्द्र मेहता | बीजेपी | |
| 20 | नारायण प्रसाद | बीजेपी | |
| 21 | रमा निषाद | बीजेपी | |
| 22 | लखेन्द्र कुमार रौशन | बीजेपी | |
| 23 | श्रेयसी सिंह | बीजेपी | |
| 24 | डॉ० प्रमोद कुमार | जदयू | |
| 25 | संजय कुमार | लोजपा-आर | |
| 26 | संजय कुमार सिंह | लोजपा-आर | |
| 27 | दीपक प्रकाश | आरएलएम |
शपथ ग्रहण समारोह का विवरण
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय और राज्य के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और राजग के अन्य शीर्ष नेता इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नई मंत्रिमंडल सरकार जनता के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 26 मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली। इस नए मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी राज्यों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के लिए दी गई है।










