Bihar CM नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के शासनकाल पर साधा निशाना, महिलाओं के लिए योजनाओं का किया ज़िक्र

Bihar CM नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के शासनकाल पर साधा निशाना, महिलाओं के लिए योजनाओं का किया ज़िक्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को 'संकल्प' कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल पर टिप्पणी की। 

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोला है। शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत डीबीटी के माध्यम से 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई। 

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा, पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… याद करिए, कुछ नहीं किया।” उन्होंने आगे कहा, “जो काम हमने शुरू किया है, उसे आगे भी जारी रखेंगे और किसी को नहीं छोड़ेंगे। सबके लिए काम करेंगे। समूचा बिहार आगे बढ़ रहा है और इसमें केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

महिलाओं को मिल रही मदद, डीबीटी के माध्यम से 10 लाख लाभार्थी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत डीबीटी के माध्यम से 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा,

'पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… याद करिए न कुछ नहीं किया। जो काम हमने शुरू किया वह आगे भी किसी को नहीं छोड़ेंगे। सबके लिए काम करेंगे। समूचा बिहार आगे बढ़ रहा है।'

इस योजना की शुरुआत से पहले ही एक करोड़ 46 लाख महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, और अब 10 लाख और महिलाओं को लाभ पहुँचाया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

सीएम ने कहा कि इस योजना के तहत जिन महिलाओं ने अपना व्यवसाय या रोजगार शुरू किया है, उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले महीने तक उन परिवारों की महिलाएं भी सहायता राशि प्राप्त कर लेंगी, जिन्हें अब तक राशि नहीं मिली है।

बिहार में महिलाओं को 50% आरक्षण

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, पहले से ही महिलाओं के लिए कई काम किए गए हैं। बिहार पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया गया। हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य केवल योजनाओं का लाभ पहुँचाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षण और सहायता कार्यक्रम से कई महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर चुकी हैं।

इससे पहले नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों की महिलाओं को संबोधित करते हुए बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि इस बार बिहार के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए को जिताया है। हमें अगले पांच वर्षों तक बिहार की सेवा करने का मौका मिला है। इसके लिए मैं आप सभी महिलाओं और बिहारवासियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

सीएम ने इस अवसर पर यह भी बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनकी पसंद के रोजगार शुरू करने में आर्थिक सहायता देना है। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार लगातार महिलाओं के हित में नई पहल करती रहेगी।

लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पहले वाली सरकार में महिलाओं और आम जनता के लिए पर्याप्त काम नहीं किए गए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने न केवल योजनाओं को लागू किया, बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और समाज में बराबरी दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, जो काम हमने शुरू किया वह भविष्य में भी जारी रहेगा। बिहार के हर क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाए जाएंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a comment