सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के लिए कई तरह की फिल्में लगी हैं, जिनमें इंटेंस रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क, ओल्ड स्कूल रोमांस गुस्ताख इश्क, और वॉर ड्रामा 120 बहादुर प्रमुख हैं। हालांकि, सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बराबर प्रदर्शन नहीं कर रही हैं।
Monday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मंडे का दिन अक्सर फिल्मों की पकड़ और दर्शक रुझानों को परखने का सबसे सही समय माना जाता है। इस हफ्ते, सिनेमाघरों में कृति सेनन और धनुष स्टारर ‘तेरे इश्क में’ से लेकर विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’, फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’, ‘मस्ती 4’, और अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी कई फिल्में प्रदर्शन कर रही हैं।
हालांकि इनमें से कुछ ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, जबकि कई फिल्में अपने चौथे और दूसरे मंडे पर भी संघर्ष करती दिखीं। आइए जानते हैं सोमवार को इन फिल्मों का हाल।
‘तेरे इश्क में’ – मंडे पर बॉक्स ऑफिस पर लहर

कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले मंडे पर 8.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही इसका कुल टोटल कलेक्शन 60.25 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
सोमवार, 1 दिसंबर, 2025 को फिल्म की हिंदी स्क्रीन ऑक्यूपेंसी 16.28% रही, जो यह दर्शाती है कि दर्शक अभी भी इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित हैं।
‘गुस्ताख इश्क’ – स्ट्रगल जारी
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’ को धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के साथ क्लैश का सामना करना पड़ा। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती रही। चौथे दिन, फिल्म ने केवल 0.06 करोड़ रुपये की कमाई की, और अब तक कुल कलेक्शन 1.36 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
‘120 बहादुर’ – वॉर ड्रामा की चुनौती

फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही। फिल्म ने अपने दूसरे मंडे पर मात्र 0.19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब तक, फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 17.09 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। विश्लेषकों के अनुसार, वॉर और ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को इतनी मात्रा में आकर्षित नहीं कर पाया, खासकर जब मार्केट में रोमांटिक और हल्की फिल्में अधिक लोकप्रिय हैं।
‘मस्ती 4’ – कठिन हालात में
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे, फिल्म ने केवल 11 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही कुल कलेक्शन 14.66 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। दर्शक फिल्म में अधिक संख्या में नहीं पहुंचे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म की पकड़ कमजोर रही।
‘दे दे प्यार दे 2’ – धीमी गति की कमाई

अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ अपनी रिलीज के 18वें दिन भी धीमी गति से कमाई कर रही है। रोमांटिक ड्रामा ने सोमवार को 0.35 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और मीज़ान जाफ़री लीड रोल में हैं।












