OpenAI ने बताया कि उसके API प्रोडक्ट्स यूजर्स का प्रोफाइल डेटा थर्ड-पार्टी पार्टनर Mixpanel में सेंध के कारण लीक हो गया है। इसमें नाम, ईमेल, लोकेशन और ब्राउजर इंफोर्मेशन शामिल हैं। कंपनी ने पासवर्ड या ऑथेंटिकेशन डिटेल्स लीक न होने की पुष्टि की और प्रभावित यूजर्स को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
ChatGPT Data Leak Alert: OpenAI ने हाल ही में बताया कि उसके API प्रोडक्ट्स यूजर्स का प्रोफाइल डेटा लीक हो गया है, जो कंपनी के थर्ड-पार्टी पार्टनर Mixpanel में सेंध के कारण हुआ। इस घटना में अकाउंट का नाम, ईमेल, शहर, राज्य, देश, ब्राउजर और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी जानकारी लीक हुई है। घटना 25 नवंबर 2025 को सामने आई और कंपनी ने तुरंत Mixpanel को सिस्टम से हटा कर सभी प्रभावित यूजर्स को चेतावनी दी। OpenAI ने स्पष्ट किया कि पासवर्ड या API Key जैसी सेंसेटिव जानकारी सुरक्षित रही।
लीक हुआ डेटा क्या-क्या है
OpenAI के अनुसार, इस डेटा लीक में API अकाउंट्स की प्रोफाइल-लेवल डिटेल्स लीक हुई हैं। इसमें अकाउंट का नाम, ईमेल एड्रेस, शहर, राज्य, देश, ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर इंफोर्मेशन, रेफरिंग वेबसाइट्स, यूजर आईडी और संगठन जैसी जानकारी शामिल है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि यूजर्स से जुड़ी सेंसेटिव जानकारी और ऑथेंटिकेशन डिटेल्स जैसे पासवर्ड या API Key लीक नहीं हुई हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स के मुख्य अकाउंट सुरक्षित हैं, लेकिन उनका प्रोफाइल डेटा साइबर अटैक्स में इस्तेमाल हो सकता है।

OpenAI की कार्रवाई
OpenAI को इस डेटा लीक की जानकारी 25 नवंबर को मिली। इसके बाद कंपनी ने तुरंत Mixpanel को अपने प्रोडक्शन सिस्टम से हटा दिया और अपने सभी थर्ड-पार्टी वेंडर्स का ऑडिट शुरू किया। कंपनी ने यह भी कहा कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सिक्योरिटी इंतजाम और कड़ा करेगी।
इसी के साथ, OpenAI ने सभी प्रभावित कंपनियों, एडमिन्स और यूजर्स को लीक के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें और OpenAI कभी भी पासवर्ड, API Key या वेरिफिकेशन कोड नहीं मांगेगी।
यूजर्स के लिए सुरक्षा चेतावनी
OpenAI ने एफेक्टेड यूजर्स को फिशिंग और साइबर अटैक्स से बचने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी है। यूजर्स को किसी भी ईमेल में पर्सनल जानकारी या लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
कंपनी का कहना है कि यह कदम डेटा सुरक्षा को बढ़ाने और भविष्य में संभावित जोखिम को रोकने के लिए जरूरी है।











