Critics Choice Awards 2026 Winners: टिमोथी चालमेट और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर–एक्ट्रेस, देखें विनर्स लिस्ट

Critics Choice Awards 2026 Winners: टिमोथी चालमेट और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर–एक्ट्रेस, देखें विनर्स लिस्ट

नए साल की शुरुआत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड सीजन भी अपने पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में शामिल क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2026 (Critics Choice Awards 2026) के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हाल ही में क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स के विजेताओं की सूची की घोषणा की गई। 4 जनवरी 2026 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में स्थित बार्कर हैंगर में 31वां क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में साल 2025 की बेस्ट फिल्म और वेब सीरीज के साथ-साथ कलाकारों को उनकी उम्दा परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया।

कहां और कब हुआ आयोजन?

31वां क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स समारोह 4 जनवरी 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता मोनिका के बार्कर हैंगर में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में साल 2025 में रिलीज़ हुई फिल्मों और टीवी/ओटीटी कंटेंट को उनकी उत्कृष्टता के लिए सराहा गया। रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक ग्लैमर और टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिला।

इस साल बेस्ट एक्टर (Best Actor) का अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार टिमोथी चालमेट (Timothée Chalamet) ने अपने नाम किया। उनकी दमदार और भावनात्मक परफॉर्मेंस ने न सिर्फ दर्शकों, बल्कि क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress) का सम्मान जेसी बकले (Jessie Buckley) को मिला। उनकी सशक्त अभिनय क्षमता और किरदार में गहराई को क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स जूरी ने खास तौर पर सराहा।

क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर- टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम मूवी)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म- द सीक्रेट एजेंट
  • बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थोमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट पिक्चर - वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट ड्रामा सीरीज- द पिट
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन अ ड्रामा सीरीज- रिया सीहोर्न (प्लूरिबस)
  • बेस्ट एक्टर इन अ ड्रामा सीरीज- नोआ वाइल (द पिट)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मेडिगन (वेपंस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- जैकब एलोर्डी (फ्रेंकस्टीन)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन अ ड्रामा सीरीज- ट्रैमेल टिलमैन (सेवरेंस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन अ ड्रामा सीरीज- कैथरीन लानासा (द पिट)
  • बेस्ट कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन अ कॉमेडी सीरीज- जीन स्मार्क (हैक्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन अ कॉमेडी सीरीज- इक बैरिनहोल्ट्ज (द स्टूडियो)
  • बेस्ट एक्टर इन अ कॉमेडी सीरीज- सेठ रोजन (द स्टूडियो)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन अ कॉमेडी सीरीज- जेनेल जेम्स (एबॉट एलिमेंट्री)
  • बेस्ट टॉक शो- जिमी किमेल लाइव
  • बेस्ट लिमिटेड सीरीज- एडोलसंस
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लिमिटेड सीरीज और मूवी मेड फॉर टेलीविजन- सारा स्नूक (ऑल हर फॉल्ट)
  • बेस्ट एक्टर इन अ लिमिटेड सीरीज और मूवी मेड फॉर टेलीविजन- स्टीफन ग्राहम (एडोलसंस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन अ लिमिटेड सीरीज और मूवी मेड फॉर टेलीविजन- ओवन कूपर (एडोलसंस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन अ लिमिटेड सीरीज और मूवी मेड फॉर टेलीविजन- एरिन डोहर्टी (एडोलसंस)
  • बेस्ट यंग एक्टर/एक्ट्रेस- माइल्स कैटन (सिनर्स)
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर- केपॉप डेमोन हंटर्स
  • बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर (सिनर्स)

Leave a comment