दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: केजरीवाल-सिसोदिया बरी, किरेन रिजिजू बोले- 'गलत फैसला सुधारने के लिए...'

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: केजरीवाल-सिसोदिया बरी, किरेन रिजिजू बोले- 'गलत फैसला सुधारने के लिए...'

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने Arvind Kejriwal के बरी किए जाने से संबंधित Delhi Court के आदेश पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यदि निचली अदालत के फैसले में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसके सुधार के लिए मामला ऊपरी अदालत में ले जाया जा सकता है।

नई दिल्ली: दिल्ली के कथित एक्साइज पॉलिसी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत 21 आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र प्रताप सिंह ने बरी कर दिया। अदालत के आदेश के तुरंत बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने का कदम उठाया। 

इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री किरेन रिजिजू ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की और कहा कि न्यायपालिका की बहु-स्तरीय प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि यदि निचली अदालत का निर्णय त्रुटिपूर्ण या अधूरा हो तो उसे उच्च अदालत में सुधारने का अवसर दिया जा सकता है।

किरेन रिजिजू का बयान: न्यायपालिका की प्रक्रिया पर भरोसा

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला दौरे पर मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि, जब किसी निचली अदालत का आदेश आता है और उसमें कोई गलती रह जाती है, तो उसे सुधारने के लिए मामला ऊपरी अदालत में जाता है। गलत फैसला दिया गया हो या तथ्यों की पूरी जांच नहीं हुई हो, तो अपील के जरिए सही निर्णय लिया जा सकता है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश पर सीधे टिप्पणी करना उचित नहीं है और न्यायिक प्रक्रिया में अपील एक सामान्य और वैधानिक अधिकार है।

रिजिजू ने यह भी कहा कि ज्यूडिशियरी का सिस्टम ही इस तरह का है कि हर स्तर पर निष्पक्ष और संपूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब सीबीआई ने हाई कोर्ट में अपील दायर कर दी है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे कदम उठाए जाएंगे।

केजरीवाल के बयानों पर प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने अरविंद केजरीवाल के हालिया बयानों पर कहा कि "उनके कहने से क्या होता है। वे हवा में बातें करते रहते हैं। राजनीतिक दृष्टि से उनका कोई भरोसा नहीं है। अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आलोचना करके मीडिया में बने रहना चाहते हैं। लोकतंत्र में बोलने की आजादी है, और मैं उनकी आजादी को छीन नहीं सकता।

इस दौरान रिजिजू ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन बताया गया कि प्रदर्शन के पीछे कुछ षड्यंत्र हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि "जो भी मामला है, उसे सुलझा लिया जाएगा।

अपने हिमाचल दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चंबा और लाहौल-स्पीति क्षेत्रों में मंत्रालय की ओर से कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि हिमाचल एक सुंदर पहाड़ी राज्य है और वे समय-समय पर वहां आते रहते हैं। इस दौरे में उनका उद्देश्य स्थानीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाना और क्षेत्रीय विकास को सुनिश्चित करना है।

Leave a comment