Columbus

दुनिया का सबसे पुराना धर्म: क्या सच में हिंदू धर्म सबसे प्राचीन है?

दुनिया का सबसे पुराना धर्म: क्या सच में हिंदू धर्म सबसे प्राचीन है?

हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीन और जीवित धर्म माना जाता है। इसका कोई संस्थापक नहीं है और यह ऋषियों और श्रुति-स्मृति ग्रंथों पर आधारित सनातन परंपरा है। वैदिक ग्रंथों और पुराणों के अनुसार यह धर्म अनादि और अनंत है। अन्य प्राचीन धर्म लुप्त हो चुके हैं, जबकि हिंदू धर्म आज भी व्यापक रूप से प्रचलित है।

World Oldest Religion: हिंदू धर्म, जिसे सनातन धर्म भी कहा जाता है, दुनिया का सबसे पुराना जीवित धर्म माना जाता है। इसका कोई संस्थापक नहीं है और यह ऋषि-मनु परंपरा एवं वेदों पर आधारित है। वैदिक ग्रंथों, भगवद गीता और पुराणों में इसे अनादि और अनंत बताया गया है। अन्य प्राचीन धर्म जैसे मिस्त्र, मेसोपोटामियन, यूनानी और जोरोस्ट्रियन धर्म अब लुप्त हो चुके हैं, जबकि हिंदू धर्म आज भी भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में व्यापक रूप से प्रचलित है।

हिंदू धर्म और उसका प्राचीन स्वरूप

हिंदू धर्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म ऋषियों, मनुष्यों की परंपरा और श्रुति-स्मृति ग्रंथों के माध्यम से विकसित हुआ। इसे सनातन धर्म कहा जाता है, जिसका अर्थ है अनादि और अनंत। इस धर्म में प्रकृति, आत्मा और परमात्मा की अवधारणा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

ब्रिटानिका और अन्य शोधों के अनुसार, हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 1.2 से 1.3 अरब के बीच है। यह भारत, भारत उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में व्यापक रूप से प्रचलित है। हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म भी है।

वैदिक ग्रंथों में हिंदू धर्म का महत्व

हिंदू धर्म के चार प्रमुख ग्रंथ हैं- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। इनकी रचना लगभग 1500 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व के बीच हुई मानी जाती है। मनुस्मृति में लिखा है, धर्मं सनातनं विद्यात यानी धर्म सनातन है, जिसका कोई आरंभ और अंत नहीं है।

भगवद गीता (अध्याय 4, श्लोक 1-2) में उल्लेख है कि श्रीकृष्ण ने योग की परंपरा दी, जो अनादि काल से चली आ रही है। इसके अलावा विष्णु पुराण (3/2/24) में लिखा गया है कि धर्म चारों युगों में चलता है और यह सनातन है। वैदिक काल के बाद शास्त्रीय, महाकाव्य और पौराणिक काल आया, जिसमें देवी-देवताओं की पूजा और धर्म का विचार प्रमुख घटक बने।

अन्य प्राचीन धर्मों की तुलना

दुनिया में अन्य प्राचीन धर्मों की शुरुआत भी पाषाण और कांस्य युग में हुई। मिस्र का प्राचीन धर्म पागैतिहासिक काल में जन्मा था, लेकिन इसका स्थापित स्वरूप लगभग 3000 ईसा पूर्व से पहले माना जाता है। अब यह धर्म लुप्त हो चुका है।

मेसोपोटामियन धर्म की शुरुआत लगभग 4100-2900 ईसा पूर्व के उरुक काल में हुई थी। यह धर्म अब केवल इतिहास तक सीमित रह गया है। यूनानी धर्म का जन्म कांस्य युग में हुआ, लेकिन यह भी आज केवल पौराणिक कथा तक ही सीमित है।

जोरोस्ट्रियन धर्म, जिसे पारसी धर्म भी कहा जाता है, लगभग 3500 साल पहले ईरान में पैगंबर जरथुस्त्र द्वारा स्थापित किया गया था। हालांकि यह धर्म अब लुप्त होने की कगार पर है। इन सभी प्राचीन धर्मों की तुलना में हिंदू धर्म आज भी जीवित और प्रचलित है।

हिंदू धर्म की विशेषताएं 

हिंदू धर्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनादिकाल से चली आ रही परंपरा है। इसमें न केवल कर्म और धर्म की शिक्षा दी गई है, बल्कि जीवन जीने के नैतिक और आध्यात्मिक मार्ग भी बताए गए हैं। यह धर्म विज्ञान और दर्शन दोनों को समाहित करता है।

हिंदू धर्म आज भी अपने अनुयायियों को नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन देता है। इसका प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी शिक्षाएं, योग और ध्यान के माध्यम से प्रसारित हो रही हैं।

Leave a comment