Columbus

GST 2.0 से सस्ती हुई शॉपिंग, अब इन 5 Credit Cards से मिलेगा डबल फायदा

GST 2.0 से सस्ती हुई शॉपिंग, अब इन 5 Credit Cards से मिलेगा डबल फायदा

GST 2.0 के तहत AC, फ्रिज और कार जैसी वस्तुओं पर टैक्स दरें घटने से शॉपिंग सस्ती हो गई है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा। त्योहारी सीजन में सही Credit Card चुनकर ग्राहक Instant Discount, Cashback और Rewards का फायदा उठाकर अपनी बचत को दोगुना कर सकते हैं।

GST 2.0 on Credit Cards: GST Council ने हालिया बैठक में AC, फ्रिज और छोटी कारों सहित कई उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स दरें घटा दी हैं, जो 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। इससे त्योहारी सीजन में ग्राहकों को शॉपिंग का बड़ा फायदा मिलेगा। वहीं, सही Credit Card इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त बचत के अवसर भी बढ़ जाएंगे। SBI Cashback Card, Tata Neu HDFC Card, HSBC Cashback Card, ICICI Amazon Card और Yes Bank-FinBooster Card जैसे विकल्प ग्राहकों को Instant Discount, Cashback और Reward Points के जरिए शॉपिंग का डबल लाभ देंगे।

SBI Cashback Card

  • SBI का Cashback Card शॉपिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है।
  • Online खर्च पर 5% Cashback मिलता है।
  • Offline खर्च पर 1% Cashback मिलता है।
  • अगर आप साल में 2 लाख रुपये खर्च कर लेते हैं तो Card की Renewal Fees माफ हो जाती है।

यह Card खासकर Online खरीदारों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि Digital Shopping पर इसका फायदा सबसे ज्यादा मिलता है।

Tata Neu HDFC Bank Credit Card

  • यह Card Tata Brands और Partner Companies पर ज्यादा फायदा देता है।
  • Tata Neu और Partner Tata Brands पर Non-EMI खर्च करने पर 5% NeuCoins वापस मिलते हैं।
  • Non-Tata Brand खर्च और किसी भी EMI खर्च पर 1.5% NeuCoins मिलते हैं।
  • UPI खर्च पर भी 1.5% NeuCoins मिलते हैं, लेकिन एक महीने में अधिकतम 500 NeuCoins तक ही।

त्योहारी सीजन में अगर आप Tata की दुकानों या उनकी Online Services का इस्तेमाल करते हैं तो यह Card आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित होगा।

HSBC Cashback Credit Card

  • यह Card हर तरह की Shopping और Travel के लिए फायदे का सौदा है।
  • Dining, Food Delivery और किराने की खरीद पर 10% Cashback मिलता है।
  • अन्य सभी खर्चों पर 1.5% Unlimited Cashback मिलता है।
  • Myntra Luxe पर कम से कम ₹4000 खर्च करने पर 10% Instant Discount मिलता है।
  • Samsung Products पर 35% तक की छूट मिलती है।
  • Domestic और International Flights पर 25% तक और Holidays Booking पर ₹40,000 तक का फायदा मिलता है।

त्योहारी सीजन में अगर आपकी योजना Shopping और Travel दोनों करने की है तो यह Card हर मोर्चे पर फायदे देगा।

ICICI Amazon Credit Card

  • यह Card Amazon Shopping करने वालों के लिए खास तौर पर बनाया गया है।
  • Amazon Prime Member, Amazon India पर Shopping करने पर 5% Cashback पाते हैं।
  • Non-Prime Members को 3% Cashback मिलता है।
  • Amazon Pay Merchant Partners के साथ Transaction करने पर 2% Cashback मिलता है।
  • अन्य सभी Payments पर 1% Cashback दिया जाता है।
  • Domestic Flight Booking पर 10% और Hotel Booking पर 45% तक की छूट मिलती है।

अगर आप Amazon पर त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो यह Card आपके लिए बेहतर सौदा साबित हो सकता है।

Yes Bank–BankBazaar FinBooster Credit Card

  • यह Card Reward Points और Travel छूट दोनों में फायदा देता है।
  • Online Dining पर ₹200 खर्च करने पर 10 Points यानी 5 गुना Reward मिलते हैं।
  • Online Grocery और कपड़ों की Shopping पर ₹200 खर्च करने पर 6 Points यानी 3 गुना Reward मिलते हैं।
  • अन्य Retail खर्च पर ₹200 पर 2 Points दिए जाते हैं।
  • GoIbibo पर Flight, Hotel और Bus Booking पर 20% तक छूट मिलती है।
  • EaseMyTrip पर Flight, Hotel और Bus Booking पर 25% छूट मिलती है।

जो लोग Travel और Online Shopping दोनों में सक्रिय रहते हैं, उनके लिए यह Card कई तरह के फायदे देता है।

त्योहारों में डबल खुशी

त्योहारी सीजन हमेशा ही Shopping का बड़ा मौसम होता है। इस बार GST 2.0 की वजह से Electronics और Automobile जैसे बड़े Products सस्ते हुए हैं। ऐसे में अगर सही Credit Card का इस्तेमाल किया जाए तो बचत और बढ़ सकती है।

Leave a comment