हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही HSSC CET Result 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार www.hssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी।
HSSC CET Result 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस साल लगभग 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर इसे देख सकेंगे।
कब हुआ था HSSC CET 2025 Exam
हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 26 और 27 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:15 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की गई। अब परीक्षार्थियों का इंतजार सिर्फ रिजल्ट का है जो किसी भी समय जारी हो सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
HSSC CET Result 2025 जारी होते ही आप आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “HSSC CET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
रिजल्ट के साथ क्या करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि आगे की भर्ती प्रक्रिया में यह काम आएगा। रिजल्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण की जानकारी दी जाएगी।
इतने लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
हरियाणा सीईटी 2025 में इस साल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा ग्रुप C और D पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट का भी इंतजार रहेगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर रखें नज़र
HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें क्योंकि रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट वहीं जारी की जाएंगी। रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट पर ही मेरिट लिस्ट और अगले चरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।