IND vs NZ 2nd T20I 2026: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का दूसरा मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

IND vs NZ 2nd T20I 2026: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का दूसरा मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है और पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज की। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी ताकत दिखाते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज चल रही है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 48 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं। दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत का अंतर दोगुना करने की कोशिश करेंगे, जबकि कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर अपनी टीम की वापसी कराने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं।

दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां होगा?

भारतीय समयानुसार 23 जनवरी, शुक्रवार को शाम 7 बजे दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। टॉस मैच से लगभग आधा घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में जीत का अंतर दोगुना करना चाहेंगे, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अपनी टीम को पहले मैच की हार से उबरने का लक्ष्य देंगे। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं।

  • टीवी पर लाइव: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • मोबाइल/ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार एप

साथ ही, इस मुकाबले से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें और अपडेट दैनिक जागरण की वेबसाइट और ऐप पर भी उपलब्ध होंगी।

भारत और न्‍यूजीलैंड का स्कॉड 

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकरी फोल्क्स।

Leave a comment