IPL 2025: बेंगलुरू में होने वाले मैचों पर मंडराया संकट, सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से मांगी सेफ्टी क्लीयरेंस रिपोर्ट

IPL 2025: बेंगलुरू में होने वाले मैचों पर मंडराया संकट, सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से मांगी सेफ्टी क्लीयरेंस रिपोर्ट

आईपीएल-2026 के आगामी सीजन में बेंगलुरू में होने वाले मैचों को लेकर संकट मंडराने लगा है। मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेलना मुश्किल हो सकता है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत में अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को प्रभावित होने की संभावना है, जिससे यहां होने वाले आईपीएल मैचों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का घरेलू मैदान है, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी को अपने मैच किसी और स्थल पर खेलने पड़ सकते हैं।

कर्नाटक राज्य सरकार ने स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी की अनुमति देने से पहले ढांचागत फिटनेस टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। केवल टेस्ट सफल होने के बाद ही मैदान को मैचों की मेजबानी करने की मंजूरी दी जाएगी।

पीडब्ल्यूडी ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

भारत में अगले साल फरवरी से मार्च के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप के कारण भी बेंगलुरू के स्टेडियम की उपलब्धता सीमित है। आईपीएल-2026 के मैचों और विश्व कप के लिए तैयारी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्टेडियम की सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी विभाग ने स्टेट क्रिकेट संघ को आधिकारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि स्टेडियम को डिटेल ढांचागत टेस्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी, जो नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) के प्रमाणित विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाए।

इस रिपोर्ट में स्टेडियम की दर्शक दीर्घाओं, इमरजेंसी एग्जिट्स, लाइटिंग और संरचनात्मक मजबूती सहित सभी पहलुओं की जाँच की जानी चाहिए। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कर्नाटक सरकार आईपीएल मैचों की मेजबानी को मंजूरी देगी।

स्टेडियम का इतिहास और सुरक्षा चिंताएं

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, जो पीडब्ल्यूडी की 17 एकड़ जमीन पर लीज पर स्थित है, आरसीबी का घरेलू मैदान है। इस मैदान पर पिछले सीजन में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, लेकिन फाइनल के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी घटनाओं के कारण सुरक्षा पर सवाल उठे थे। इसके बाद स्टेडियम को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी नहीं मिली। इसी स्टेडियम में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप के मैच भी डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए गए थे।

सुरक्षा जांच और कोर्ट के आदेशों के बीच आरसीबी को अब अपने घरेलू मैचों के लिए वैकल्पिक मैदान तलाशने की नौबत आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस बार टीम अपने मैच पुणे या अन्य शहरों में खेल सकती है।

Leave a comment