IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर से रवि बिश्नोई तक; 45 खिलाड़ियों ने रखा ₹2 करोड़ का Base Price, देखें लिस्ट

IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर से रवि बिश्नोई तक; 45 खिलाड़ियों ने रखा ₹2 करोड़ का Base Price, देखें लिस्ट

आईपीएल 2026 की 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए 45 खिलाड़ियों ने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा है, जिनमें कैमरन ग्रीन, लियाम लिविंगस्टन, रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के अगले सीज़न की नीलामी को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। IPL 2026 Auction का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा, और इससे पहले खिलाड़ियों की Shortlist को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल नीलामी के लिए कुल 45 खिलाड़ियों ने अपना Base Price ₹2 करोड़ रखा है, जो इस Auction की सबसे ऊंची आधार राशि है।

इन 45 खिलाड़ियों में कई international superstars और established Indian players शामिल हैं। रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, कैमरन ग्रीन, लियाम लिविंगस्टन, मथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा जैसे बड़े नाम इस हाई बेस प्राइस कैटेगरी में मौजूद हैं। इससे साफ है कि आईपीएल 2026 की नीलामी काफी हाई-वोल्टेज रहने वाली है।

77 स्लॉट, 31 विदेशी खिलाड़ी – फ्रेंचाइजियों के सामने बड़ी चुनौती

IPL 2026 Auction में सभी 10 टीमें मिलकर कुल 77 खिलाड़ियों के स्लॉट भरेंगी, जिनमें 31 Overseas Players शामिल होंगे। बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 30 नवंबर को Registration की अंतिम तारीख के बाद फ्रेंचाइजियों के साथ कुल 1,355 खिलाड़ियों की Long List शेयर की है।

हालांकि यह सूची अंतिम नहीं है। Abhu Dhabi में होने वाली इस One-Day Mega Auction से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों की Wish List के आधार पर इस List को और Short किया जाएगा। फ्रेंचाइजियों को अपनी Final Shortlist 5 दिसंबर तक जमा करनी होगी, जिसके बाद ही नीलामी में उतारने वाले खिलाड़ियों की अंतिम संख्या तय होगी।

₹2 करोड़ Base Price वाले खिलाड़ी – पूरी सूची

इस बार ₹2 करोड़ की कैटेगरी में कई मैच-विनर खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरैंस, लियाम लिविंगस्टन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विलियम ओ’रूर्के, रचिन रवींद्र, जेराल्ड कोएत्जी, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्खिया, राइली रुसो, तबरेज शम्सी, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, जेसन होल्डर, शै होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ।

इस IPL Auction 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा कैमरन ग्रीन, लियाम लिविंगस्टन, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को लेकर है। ये खिलाड़ी पहले भी अपनी-अपनी टीमों के लिए Match-Winners साबित हो चुके हैं। वहीं भारतीय युवा सितारों में रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर पर भी फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी।

 

Leave a comment