साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपने मेहनत और प्रतिभा से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है।
एंटरटेनमेंट: मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की। इसके बाद उन्होंने 2017 में फिल्म ‘हेलो’ से सीधे फिल्मी पर्दे पर कदम रखा। उनके करियर में लगातार सफलता देखने को मिली और 2019 में उन्होंने ‘हीरो’, 2020 में मलयालम फिल्म ‘वरने अवश्यमंद’, ‘ब्रो डैडी’, ‘हृदयम’ जैसी हिट फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कल्याणी ने अपनी मेहनत और टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री में खुद के लिए एक खास पहचान बनाई है।
कल्याणी प्रियदर्श का फिल्मी सफर और करियर
कल्याणी प्रियदर्शन ने अपने करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की। इसके बाद 2017 में उन्होंने फिल्म ‘हेलो’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 2019 में ‘हीरो’, 2020 में मलयालम फिल्म ‘वरने अवश्यमंद’, ‘ब्रो डैडी’ और ‘हृदयम’ जैसी फिल्मों में काम किया।
हालिया रिलीज ‘लोकाह: चैप्टर 1’ में उन्होंने चंद्रा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से खूब सराहना मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने इंडस्ट्री में उन्हें अलग पहचान दिलाई है।
सोशल मीडिया पर छाई कल्याणी
32 साल की कल्याणी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। उनके फैशन और ग्लैमरस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या एथनिक स्टाइल, कल्याणी का हर लुक यूनिक और आकर्षक लगता है। कल्याणी की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में वह ग्लिटरी ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप और कॉन्फिडेंट पोज के साथ उनका ये लुक उन्हें और भी एलिगेंट बना रहा है।
एक अन्य तस्वीर में वह ऑफ-व्हाइट और पिंक कॉम्बिनेशन वाले सूट में नजर आईं, जिसमें उनकी सादगी और स्टाइल का बेहतरीन मेल दिखा। उनके फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज ने दर्शकों और फैंस को उनके प्रति और आकर्षित कर दिया है।