बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनका सोशल मीडिया पोस्ट खासा चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें रोहिणी ने हाथ में बंदूक पकड़कर निशाना लगाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अलग अंदाज का परिचय दिया। एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई तस्वीर में रोहिणी आचार्य हाथ में बंदूक पकड़कर निशाना लगाती हुई नजर आईं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सही गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी .."
रोहिणी का नया अंदाज
रोहिणी आचार्य अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोरती रही हैं। इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग और आक्रामक नजर आया। फोटो में रोहिणी ने बंदूक पकड़ी है और निशाना साधते हुए खड़ी हैं, जिससे उनके संदेश की तीव्रता और प्रभाव स्पष्ट होता है। उनके इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।
सोशल मीडिया यूजर्स और राजनीतिक विश्लेषक यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद रोहिणी ने अपने इस पोस्ट के जरिए लालू परिवार के जयचंदों पर निशाना साधा है, या फिर यह उनके भाई तेजस्वी यादव के प्रति कटाक्ष भी हो सकता है। हालांकि, रोहिणी ने स्पष्ट नहीं किया कि यह पोस्ट किसके लिए थी।

बिहार चुनाव के बाद रोहिणी का गुस्सा
रोहिणी आचार्य की राजनीतिक सक्रियता और आक्रामकता बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान और उसके बाद काफी चर्चा में रही। चुनाव में RJD की हार के बाद रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग लालू जी के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें असली जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। रोहिणी ने लिखा था,
'जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे गरीबों के लिए आगे आना चाहिए, जिन्हें किडनी की जरूरत है। और वह लोग जो मेरी बेटी के किडनी दान को गलत बताते हैं, उन्हें इस पर बहस करनी चाहिए।'
उनका यह पोस्ट बेहद भावुक और तीखा था। उन्होंने परिवार और राजनीतिक विरोधियों के प्रति अपनी नाराजगी को खुलकर व्यक्त किया।












