Maharashtra: उद्धव ठाकरे का कटाक्ष, शिंदे और सीएम फडणवीस के बीच अनबन पर की टिप्पणी

Maharashtra: उद्धव ठाकरे का कटाक्ष, शिंदे और सीएम फडणवीस के बीच अनबन पर की टिप्पणी

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता पक्ष में अनबन हो रही है। उन्होंने सही शिक्षा और संस्कार की कमी को ऐसे हालात का कारण बताया।

Maharashtra: मुंबई में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच राजनीतिक तनाव की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सत्ता पक्ष में भी अनबन की खबरें आ रही हैं, जो पहले केवल विपक्ष के लिए होती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सही शिक्षा और संस्कार मिलने पर इस तरह की स्थिति नहीं बनती।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच दूरी

बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शिंदे ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बीएमसी तथा स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के साथ तनाव का मुद्दा उठाया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि शिंदे सीएम फडणवीस से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि दोनों दल इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहते।

उद्धव ठाकरे का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं भी विधायक हूं और विकास कार्यों के लिए सभी लोग अपने फंड का इस्तेमाल करते हैं। पहले विपक्षी विधायकों को फंड में दिक्कत होती थी, लेकिन अब सत्ता पक्ष में भी अनबन की खबरें आ रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आज पेपर में पढ़ा होगा कि कोई दिल्ली गया… पापा मुझे इसने मारा। अगर सही समय पर सही शिक्षा मिलती तो यह स्थिति नहीं होती।" उद्धव ने शिक्षा और संस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि केवल किताबों से संस्कार नहीं आते, व्यवहार और सही दिशा से ही व्यक्ति समाज के लिए अच्छा बनता है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर भी टिप्पणी

उद्धव ठाकरे ने स्कूलिंग और शिक्षा के संदर्भ में उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा और संस्कार सही नहीं मिले तो लोग भ्रष्टाचार या गलत कार्यों की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को सही शिक्षा नहीं मिली तो अच्छे व्यक्ति को भी मुश्किल में डाल दिया जाता है।

शिंदे सेना और बीजेपी के बीच अनबन

सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे लगातार सीएम फडणवीस से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में मुंबई के आजाद मैदान में 'नया आपराधिक कानून' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने हिस्सा नहीं लिया। इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि शिंदे बीजेपी द्वारा शिवसेना के नेताओं को तोड़कर अपने पक्ष में शामिल करने की कोशिश से नाराज हैं। इसी कारण शिंदे गुट के मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक का भी बहिष्कार किया था।

Leave a comment