Moto G57 Power 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है और इसके प्रमुख फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिप, 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा सेंसर मिलेगा। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Moto G57 Power 5G Launch: Motorola आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G57 Power 5G पेश करने जा रही है, जिसे कंपनी ने मिड सेगमेंट के लिए तैयार किया है। लॉन्च से पहले इसके पांच बड़े फीचर्स की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दुनिया का पहला Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, 7000mAh बैटरी और 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा सेंसर शामिल हैं। फोन को मजबूत MIL-STD 810H बिल्ड और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ बाजार में लाया जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है।
नया चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप
Moto G57 Power 5G दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर चलेगा। यह चिप रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करती है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे रैम बूस्ट की मदद से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेक्शन में Motorola ने Sony के 50MP LYTIA 600 सेंसर को जगह दी है, जो कम रोशनी में भी साफ तस्वीरें देने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि एआई फीचर्स की मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी और बेहतर होगी।

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7000mAh की बैटरी है। दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 60 घंटे तक साथ दे सकती है। यह बैटरी हेवी यूजर्स और लगातार यात्रा करने वालों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.72 इंच फुल HD+ स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्क्रोलिंग और स्ट्रीमिंग अनुभव को और स्मूद बनाती है। बड़े डिस्प्ले के साथ हाई रिफ्रेश रेट का कॉम्बिनेशन इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है।
मजबूत बिल्ड और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
कंपनी का कहना है कि Moto G57 Power 5G को मिल्ट्री MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे भरोसेमंद और टिकाऊ बनाता है। यह सर्टिफिकेशन डिवाइस की मजबूती और लंबे समय तक चलने की क्षमता को दर्शाता है।
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में खरोंच या मामूली झटकों से स्क्रीन को बचाव मिलता है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है जो फोन को बिना कवर या स्क्रीन प्रोटेक्टर के इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Moto G57 Power 5G की वास्तविक कीमत लॉन्च के बाद सामने आएगी, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे 30 हजार रुपये से कम में उतार सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह फोन बैटरी, कैमरा और चिपसेट के कॉम्बिनेशन की वजह से सीधे मिड-रेंज मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ा देगा।













