नए AI नियम से बदलेगा डिजिटल अनुभव, जानें यूजर्स पर क्या होगा असर

नए AI नियम से बदलेगा डिजिटल अनुभव, जानें यूजर्स पर क्या होगा असर

केंद्र सरकार ने India AI Governance Guidelines जारी कर देश में AI के सुरक्षित और पारदर्शी इस्तेमाल की दिशा तय कर दी है। नए नियमों से यूज़र्स को बेहतर जानकारी, मजबूत डेटा सुरक्षा, डीपफेक पर नियंत्रण और तेज़ शिकायत समाधान का लाभ मिलेगा। इसका असर हर स्मार्टफोन और इंटरनेट यूज़र पर पड़ेगा।

India AI Governance Guidelines: केंद्र सरकार ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह इस्तेमाल के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नियम पूरे भारत में लागू होंगे और उन करोड़ों यूज़र्स को प्रभावित करेंगे जो रोज़ स्मार्टफोन, ऐप्स, ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। सरकार का मकसद AI पर जनता का भरोसा मजबूत करना है। इन्हीं कारणों से पारदर्शिता, डेटा प्राइवेसी, डीपफेक नियंत्रण और शिकायत निवारण को नए नियमों में खास जगह दी गई है।

डीपफेक और खतरनाक कंटेंट पर अब कड़ा शिकंजा

सरकार ने AI से बनने वाले डीपफेक वीडियो, फर्जी तस्वीरों और नकली आवाज़ों को एक गंभीर सामाजिक खतरा बताया है। नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि AI-जनरेटेड कंटेंट पर वॉटरमार्क अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि असली और नकली कंटेंट में फर्क साफ दिख सके।

इसके साथ ही प्लेटफॉर्म्स को ऐसे सिस्टम बनाने होंगे जो डीपफेक तैयार करने वालों की पहचान कर सकें। खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ गैर-सहमति वाले AI कंटेंट को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। सरकार का मानना है कि बिना मजबूत नियंत्रण के AI का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है।

डेटा प्राइवेसी, शिकायत व्यवस्था और साइबर सुरक्षा

नए AI नियमों में डेटा प्राइवेसी को सबसे अहम आधार बनाया गया है। किसी भी यूज़र का डेटा AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल करने से पहले उसकी स्पष्ट सहमति लेना जरूरी होगा। यूज़र को यह भी बताया जाएगा कि उसका डेटा किस काम के लिए उपयोग हो रहा है और कितने समय तक सुरक्षित रखा जाएगा। भविष्य में डेटा पोर्टेबिलिटी का अधिकार भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा AI से जुड़े किसी भी नुकसान के लिए तेज़ शिकायत समाधान प्रणाली अनिवार्य की जाएगी। मल्टी-लैंग्वेज ग्रिवेंस सिस्टम, त्वरित कार्रवाई और एक राष्ट्रीय AI Incident Database बनाने की तैयारी भी है। साइबर हमलों, डेटा-पॉइजनिंग और सिस्टम हैकिंग से निपटने के लिए AI-आधारित सुरक्षा ऑडिट और थ्रेट डिटेक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a comment