भारत में नए साल 2026 के आगमन से पहले ही कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Weather Forecast: नए साल पर कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि साल की शुरुआत भीषण ठंड के साथ होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा उत्तर राजस्थान और झारखंड के कुछ इलाकों में 28 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर
दिल्ली और एनसीआर में 28 दिसंबर को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और कोहरे में सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। सुबह से पहले धूप निकलने की संभावना नहीं है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी। प्रदेश के 35 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में शीत दिवस और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अत्यंत शीत दिवस के रेड अलर्ट की चेतावनी दी गई है। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और गोंडा सहित कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मौसम
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट है। शहीद भगत सिंह नगर के बल्लोवाल सौंखरी को पंजाब का सबसे ठंडा स्थान बताया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 4.4°C रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 5.1°C, लुधियाना 4.6°C, पटियाला 7°C, पठानकोट 5.4°C, बठिंडा 6°C, फरीदकोट 4.9°C और गुरदासपुर 5.8°C तक तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9°C के आसपास है।
कश्मीर में आसमान साफ रहने से तापमान में गिरावट आई है और रात का पारा कई स्थानों पर शून्य से नीचे गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.6°C और सोनमर्ग में -5.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के आसपास बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। 30 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कई स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।
ओडिशा में ठंड और कोहरा
ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है। 11 स्थानों पर तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। कोरापुट राज्य में दिन का सबसे ठंडा स्थान रहा। कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान 6.5°C, झारसुगुड़ा 7.2°C, फुलबनी 7.5°C, उदयगिरि 7.8°C, राउरकेला 8°C, किरेई 8.3°C, नबरंगपुर 8.5°C, सुंदरगढ़ 9°C और भवानीपटना 9.8°C दर्ज किया गया। 29 और 30 दिसंबर को खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर में घना कोहरा रहने का अनुमान है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल
तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। नीलगिरि और डिंडीगुल के ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 2-3°C कम रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छा सकता है। चेन्नई और आसपास के शहरों में दिन का तापमान 30-31°C और रात का तापमान 23°C के आसपास रहेगा।











