भारतीय सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबल रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। हाल ही में रिलीज़ फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। इससे पहले दंगल, बाहुबली 2, पुष्पा 2, RRR, केजीएफ चैप्टर 2, जवान और पठान जैसी फिल्मों ने भी शानदार कमाई की। यह आंकड़े दर्शकों की बदलती पसंद और इंडियन फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय सफलता को दर्शाते हैं।
Movies With 1000 Cr Box Office Collection: भारतीय सिनेमा ने हाल ही में ‘धुरंधर’ फिल्म के साथ वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह सफलता दर्शाती है कि भारत में बनी फिल्में अब केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं हैं। इससे पहले दंगल, बाहुबली 2, पुष्पा 2, RRR, केजीएफ चैप्टर 2, जवान और पठान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त कमाई की है। भारतीय और साउथ फिल्मों ने ग्लोबल दर्शकों में अपनी पकड़ मजबूत की, जिससे बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों को नई ऊंचाइयों पर देखा जा रहा है।
धुरंधर ने मारी बाजी
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। यह कमाई भारतीय सिनेमा के ग्लोबल प्रभाव को दर्शाती है। लेकिन इससे पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर चुके हैं, जो दर्शकों की भारी पसंद और सिनेमाघरों में क्रेज का प्रमाण हैं।

सुपरहिट फिल्में और उनकी कमाई
अमीर खान की फिल्म दंगल ने चीन में जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ₹2,024 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। वहीं, बाहुबली 2: द कंक्लूजन ने ₹1,810 करोड़ कमाए, जिसमें ₹1,430 करोड़ अकेले भारत से आए। पुष्पा 2: द रूल ने 1,742 करोड़ रुपये की कमाई के साथ साउथ सिनेमा का दबदबा दिखाया।
दक्षिण सिनेमा की ग्लोबल सफलता
राजामौली की RRR ने वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ रुपये कमाकर भारतीय फिल्मों की ग्लोबल पहचान को मजबूत किया। केजीएफ चैप्टर 2 ने 1,215 करोड़ रुपये कमाए और कन्नड़ सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जवान (2023) ने 1,160 करोड़ की कमाई के साथ बॉलीवुड में धमाका किया, जबकि पठान ने 1,050 करोड़ रुपये के ग्लोबल कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की स्टारडम को दोबारा साबित किया।
अन्य उल्लेखनीय फिल्में
प्रभास की साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 1,042 करोड़ रुपये कमाए, जो इंडियन सिनेमा की नई पहल के रूप में देखी जा रही है। ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि भारतीय फिल्में केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।












