प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (17 जनवरी 2026) पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जिससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के बीच रेल यात्रा और अधिक आधुनिक, आरामदायक और तेज हो जाएगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज, 17 जनवरी 2026, पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ऐतिहासिक ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और पूर्वी भारत को उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ते हुए रेल यात्रा को आधुनिक, तेज और आरामदायक बनाएगी।
इस नई सेवा की मदद से 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय की जा सकेगी, और ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा (kmph) है। इस कदम से भारतीय रेलवे की मॉडर्नाइजेशन और टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट का प्रमाण मिलता है।
मालदा में रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
पीएम मोदी मालदा में आयोजित सार्वजनिक समारोह में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं:
- बालुरघाट–हिली नई रेल लाइन
- न्यू जलपाईगुड़ी में Next-Gen Freight Maintenance Facility
- सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन
- जलपाईगुड़ी में वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव की आधुनिक सुविधाएं
- न्यू कूचबिहार–बमनहाट और न्यू कूचबिहार–बॉक्सिरहाट रेल लाइनों का विद्युतीकरण
इसके अलावा, पीएम मोदी चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें हैं:
- न्यू जलपाईगुड़ी–नागरकोइल
- न्यू जलपाईगुड़ी–तिरुचिरापल्ली
- अलीपुरद्वार–SMVT बेंगलुरु
- अलीपुरद्वार–मुंबई (पनवेल)
बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी

17 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे, पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम “बागुरुम्बा ड्वोउ 2026” में भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में बोडो समुदाय के 10,000 से अधिक कलाकार एक साथ प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में राज्य के 23 जिलों और 81 विधानसभा क्षेत्रों के कलाकार हिस्सा लेंगे।
बागुरुम्बा बोडो समुदाय के लोक नृत्यों में से एक है, जो प्रकृति और मानव जीवन के बीच सामंजस्य को दर्शाता है। यह नृत्य खिलते फूलों का प्रतीक है और समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है।
18 जनवरी को काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन
18 जनवरी को प्रधानमंत्री नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें –
- गुवाहाटी (कामाख्या)–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
- डिब्रूगढ़–लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस
को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह कदम पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और यात्रियों के लिए सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगा।











