पेशावर में FC HQ पर दोहरे सुसाइड अटैक से दहशत, इलाके में फायरिंग जारी

पेशावर में FC HQ पर दोहरे सुसाइड अटैक से दहशत, इलाके में फायरिंग जारी

पेशावर में FC पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर दो आत्मघाती हमलावरों ने डबल अटैक किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई। धमाकों के बाद इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया।

Pakistan: पाकिस्तान से एक गंभीर खबर सामने आई है जहाँ पेशावर शहर में पैरामिलिट्री फोर्स के मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में दो आत्मघाती हमलावर शामिल थे, जिनके धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। धमाके के बाद पूरे इलाके में लगातार गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। हमले की जगह भीड़भाड़ वाला इलाका था, इसलिए घटना के बाद लोगों में भारी दहशत फैल गई।

फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) हेडक्वार्टर पर सुसाइड अटैक

रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हुआ। दो सुसाइड बॉम्बर ने इस मुख्यालय को निशाना बनाया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पहले आत्मघाती हमलावर ने हेडक्वार्टर के मेन गेट पर धमाका किया। जैसे ही यह धमाका हुआ, अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दूसरा आत्मघाती हमलावर कंपाउंड के अंदर घुस गया और वहाँ हमला किया। इन दोनों हमलों ने सुरक्षा बलों को संभलने का भी मौका नहीं दिया और हेडक्वार्टर के अंदर अचानक हालात बिगड़ गए।

आर्मी और पुलिस ने क्षेत्र को घेरा

हमले के तुरंत बाद आर्मी, पुलिस और अन्य लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। अधिकारियों का कहना है कि अंदर कुछ आतंकवादी अभी भी छिपे हो सकते हैं, इसलिए वहां किसी भी तरह की चूक की संभावना नहीं छोड़ी जा रही है। सुरक्षा बलों ने कंपाउंड के अंदर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर धमाकों के कई वीडियो वायरल

हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से फैलने लगे, जिनमें दावा किया गया कि FC चौक मेन सदर पर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। वीडियो में दूर-दूर तक धुआँ उठता दिखाई दे रहा था। लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर तेजी से पहुँचते दिखे। इन वीडियो ने यह साफ कर दिया कि हमला बेहद शक्तिशाली था और इसका असर आसपास के बड़े हिस्से में महसूस किया गया।

डकैती के बाद इलाके में गोलीबारी भी जारी

पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट ‘डॉन’ ने पुलिस अधिकारी मियां सईद अहमद के हवाले से बताया कि FC हेडक्वार्टर पर हमला हुआ है और कई धमाकों की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार, सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। लगातार गोलीबारी की आवाजों के कारण माहौल बेहद अस्थिर बना हुआ है और अधिकारी यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि कोई भी हमला दोबारा न हो।

Leave a comment