Priyanka Chopra ने हाल ही में खुलासा किया कि 90 के दशक में वह फैशन और स्टाइल को लेकर इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने एक बार चलती कैब में ही अपना बेली बटन दोबारा पियर्स कर लिया था। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें पियर्सिंग और अलग-अलग फैशन ट्रेंड्स को आज़माने का काफी शौक था।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने हाल ही में अपने किशोरावस्था के दिनों से जुड़ी एक दिलचस्प और हैरान करने वाली याद साझा की है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में वह अपने स्टाइल के साथ खूब प्रयोग किया करती थीं। यहां तक कि एक बार उन्होंने चलती कैब में ही अपनी नाभि की पियर्सिंग दोबारा कर ली थी।
प्रियंका ने यह खुलासा एक बातचीत के दौरान किया, जहां उन्होंने अपने शुरुआती दिनों, फैशन के प्रति अपने नजरिए और करियर की शुरुआत से जुड़े कई अनुभव साझा किए।
खुद को ‘फैशन गर्ल’ नहीं मानती थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बचपन में वह खुद को “फैशन गर्ल” नहीं मानती थीं, लेकिन उन्हें अलग-अलग स्टाइल आजमाना बहुत पसंद था। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में स्कूल के दिनों के दौरान उनका लुक काफी ट्रेंडी हुआ करता था। उस समय वह फ्लेयर्ड जींस, क्रॉप टॉप और बेली बटन पियर्सिंग जैसे स्टाइल अपनाया करती थीं, जो उस दौर के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।
प्रियंका के अनुसार, उस समय फैशन को लेकर उनका नजरिया बहुत सहज था और वह अपने कपड़ों और स्टाइल के साथ खुलकर प्रयोग करती थीं। प्रियंका ने हंसते हुए बताया कि एक बार उनकी नाभि की पियर्सिंग बंद हो गई थी। उस समय उन्होंने इसे दोबारा खुलवाने के लिए किसी स्टूडियो या विशेषज्ञ के पास जाने की बजाय खुद ही इसे फिर से कर लिया। उन्होंने कहा कि वह उस समय एक कैब में सफर कर रही थीं और वहीं पीछे की सीट पर बैठकर उन्होंने अपनी बेली बटन पियर्सिंग दोबारा कर ली।
फैशन और आत्मविश्वास का सफर

प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कहा,
'हम 90 के दशक में यही सब करते थे। उनका यह बयान सोशल मीडिया और फैंस के बीच काफी चर्चा में है, क्योंकि यह उनके टीनएज के बेफिक्र और प्रयोगशील स्वभाव को दर्शाता है। इस बातचीत में प्रियंका ने अपने शुरुआती करियर के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह Femina Miss India प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं, तब उन्होंने पहले कभी मॉडलिंग नहीं की थी।'
इस वजह से प्रतियोगिता का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और Miss World 2000 का खिताब जीतकर दुनिया भर में पहचान हासिल की। प्रियंका ने कहा कि उस दौर में बहुत सी चीजें उनके लिए नई थीं, लेकिन उन्होंने हर अनुभव से सीखने की कोशिश की और धीरे-धीरे खुद को इस ग्लैमरस दुनिया के लिए तैयार किया।
प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया की सबसे सफल भारतीय अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में भले ही उन्हें फैशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें यह समझ जरूर थी कि कौन-सा स्टाइल उन पर अच्छा लगता है। समय के साथ उन्होंने फैशन और स्टाइल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और आज वह ग्लोबल फैशन आइकन के रूप में भी जानी जाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म The Bluff में नजर आई थीं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज हुई। इसके अलावा वह जल्द ही निर्देशक S. S. Rajamouli की आगामी फिल्म Varanasi में दिखाई देंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रियंका लोकप्रिय वेब सीरीज Citadel Season 2 में भी नजर आने वाली हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।











