रैपर शेंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी पर साधा निशाना, वाहियात ड्रेस को लेकर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल

रैपर शेंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी पर साधा निशाना, वाहियात ड्रेस को लेकर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल

सोशल मीडिया और फैशन की दुनिया में अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी हाल ही में फिर चर्चा में हैं। इस बार विवाद की वजह बनी उनकी पहनावे की पसंद। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: Shanty Sharma ने Khushi Mukherjee को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान दिया है। पिछले दिनों खुशी मुखर्जी मुंबई की सड़कों पर एक वाहियात ड्रेस पहने नजर आईं और पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाए। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसी ड्रेस को लेकर Shanty Sharma ने भी एक पोस्ट साझा किया और खुशी मुखर्जी के पहनावे पर सवाल उठाए, जिससे यह मुद्दा और चर्चा में आ गया।

शेंटी शर्मा का बयान

शेंटी शर्मा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया और लिखा,

'सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए हमें ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन और समाज के लिए अच्छा हो। प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है, क्योंकि बच्चे भी इसे देखते हैं। ऐसे कंटेंट पर सख्ती और नियम होना जरूरी है। दीदी (खुशी मुखर्जी) आपसे रिक्वेस्ट करता हूं हमारी आने वाली जेनरेशन का फ्यूचर मत बिगाड़ो।'

इसके अलावा शेंटी ने इस पोस्ट में कहा कि ऐसी लड़कियों की वजह से समाज में अपराध बढ़ते हैं। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है और यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

खुशी मुखर्जी का वायरल आउटफिट

खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह एक ब्लैक आउटफिट पहने नजर आईं। यह ड्रेस दोनों तरफ से खुला था और केवल आगे और पीछे से बॉडी को कवर करती थी। आउटफिट की अजीबो-गरीब डिजाइन ने दर्शकों और फैंस का ध्यान खींचा। कई यूजर्स ने इसे वाहियात और बेहूदा बताया। इस वजह से खुशी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी मुखर्जी एक अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह फैशन, एक्टिंग और ब्रांड प्रमोशन में सक्रिय हैं। खुशी ने कई बार रियलिटी शो में हिस्सा लिया है और विभिन्न टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर आई हैं। उनकी स्टाइलिंग अक्सर विवादों में रहती है। राखी सावंत जैसे सेलेब्रिटी भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर चुके हैं। खुशी मुखर्जी अपनी बोल्ड और अटपटी ड्रेसेस के लिए जानी जाती हैं और ट्रोलिंग के बावजूद उन्होंने अपनी स्टाइल बदलने का नाम नहीं लिया।

शेंटी शर्मा की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने रैपर के बयान का समर्थन किया और कहा कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी जरूरी है। वहीं, कई लोगों ने खुशी के स्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पहनने का अधिकार है।

Leave a comment