Shikhar Dhawan–Sophie Shine Wedding: आयरिश गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे गब्बर, दिल्ली-एनसीआर में होगी भव्य रस्में

Shikhar Dhawan–Sophie Shine Wedding: आयरिश गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे गब्बर, दिल्ली-एनसीआर में होगी भव्य रस्में

भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन फरवरी 2026 में अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Shikhar Dhawan Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी ज़िंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन फरवरी में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। बताया जा रहा है कि यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

शादी की तारीख और जगह

शिखर और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, यह समारोह भव्य होने के बावजूद निजी रहेगा और इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। शादी की तैयारियों में सुरक्षा और गोपनीयता को विशेष ध्यान दिया जा रहा है।एक सूत्र ने कहा, यह दोनों के लिए नई शुरुआत है। 

वे इसे शांति, खुशी और कृतज्ञता के साथ जी रहे हैं। शिखर खुद शादी की प्लानिंग में सक्रिय हैं और चाहते हैं कि यह समारोह उनके जीवन के इस नए दौर को सही मायनों में दर्शाए।

सोफी शाइन कौन हैं?

सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों और चैरिटी में गहरी रुचि है। उन्होंने पिछले एक साल से शिखर के व्यक्तिगत और प्रोफेशनल सफर में अहम भूमिका निभाई है।

शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। पिछले एक साल से दोनों साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। आईपीएल 2024 के दौरान सोफी को शिखर के साथ पंजाब किंग्स के मैचों में भी देखा गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी ने बढ़ाई चर्चाएं

इस जोड़े की पहली बार चर्चा तब तेज हुई, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी। हाल ही में एक सार्वजनिक कॉन्क्लेव के दौरान शिखर धवन ने बिना नाम लिए स्वीकार किया था कि वह एक रिश्ते में हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह जीवन में दोबारा साथ पाने की खुशी महसूस कर रहे हैं। अब यह शादी की खबर उसी कड़ी की पुष्टि मानी जा रही है।

 

Leave a comment