बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर और उनके बांद्रा के मशहूर रेस्टोरेंट बेस्टियन में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है।
INCOME TAX Raid: गुरुवार को यह खबर सामने आई थी कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के जुहू स्थित घर और बांद्रा के रेस्टोरेंट बास्टियन में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। हालांकि अब इस मामले पर एक्ट्रेस की लीगल टीम ने सामने आकर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। शिल्पा शेट्टी के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके घर या रेस्टोरेंट पर किसी भी तरह की इनकम टैक्स रेड नहीं हुई है।
इसके साथ ही उन्होंने इस तरह की भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इनकम टैक्स रेड की खबरों पर सफाई
गुरुवार को जैसे ही यह खबर वायरल हुई कि इनकम टैक्स विभाग ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू स्थित आवास और उनके बिजनेस ठिकानों पर छापेमारी की है, लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि मुंबई के अलावा पुणे और बेंगलुरु में स्थित उनके बिजनेस लोकेशन्स पर भी कार्रवाई की जा रही है।
इन दावों के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने मीडिया को एक स्पष्ट बयान जारी किया। उन्होंने इनकम टैक्स रेड की खबरों को गलत और भ्रामक बताया।

वकील ने क्या कहा?
प्रशांत पाटिल ने अपने बयान में कहा,
'मेरी क्लाइंट मिसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर पर आयकर विभाग की कोई रेड नहीं पड़ी है। इनकम टैक्स के अधिकारी केवल रूटीन वैरिफिकेशन के लिए आए थे। यह एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया थी, जिसका किसी तरह की छापेमारी या जांच से कोई लेना-देना नहीं है।'
उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरे का किसी भी प्रकार से किसी कथित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के मामले से कोई संबंध नहीं है।
झूठी खबर फैलाने वालों को चेतावनी
शिल्पा शेट्टी के वकील ने न सिर्फ इन खबरों को खारिज किया, बल्कि झूठी जानकारी फैलाने वालों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें सार्वजनिक मंच पर फैला रहे हैं, उन्हें कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। वकील ने यह भी जोड़ा कि, मेरी क्लाइंट ने साफ तौर पर कहा है कि उनके घर या उनके किसी भी बिजनेस पर इनकम टैक्स की कोई रेड नहीं हुई है। इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं।”
दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। ऐसे में जब इनकम टैक्स अधिकारियों की मौजूदगी की खबर सामने आई, तो इसे तुरंत “रेड” का नाम दे दिया गया। जबकि असल में यह एक रूटीन प्रक्रिया थी, जो कई बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज के साथ समय-समय पर होती रहती है।










