दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने संयम और शांत रहने को असली ताकत बताया। यह पोस्ट ‘व्हाइट लोटस 4’ के लिए उनके ऑडिशन विवाद के बीच वायरल हो रहा है। फैंस इसे उनके अप्रत्यक्ष रिएक्शन के रूप में देख रहे हैं, जबकि दीपिका ने अभी तक किसी रिपोर्ट पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Deepika Padukone Social Media Response: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ‘व्हाइट लोटस 4’ के ऑडिशन विवाद के बीच एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत की यह मशहूर एक्ट्रेस हाल ही में हॉलीवुड सीरीज के सीजन 4 के लिए ऑडिशन देने से मना करने की अफवाहों के बीच अपने फैंस को संयम और आत्मनियंत्रण का संदेश दे रही हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों में शांत बने रहना ही असली ताकत है।
‘शांत रहना ही ताकत है’ वाला पोस्ट क्यों चर्चा में?
दीपिका ने अपने नोट में संयम, आत्मनियंत्रण और शोर से दूर रहने को असली ताकत बताया। उन्होंने लिखा कि किसी भी हालात में तुरंत प्रतिक्रिया देना आसान है, लेकिन मुश्किल समय में शांत बने रहना ही असली मजबूती है।
फैंस का मानना है कि यह पोस्ट हालिया रिपोर्ट्स का अप्रत्यक्ष जवाब हो सकता है। रेडिट समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस नोट को ‘व्हाइट लोटस 4’ विवाद से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं।

ऑडिशन को लेकर क्या है पूरा मामला?
हाल में आई एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ‘द व्हाइट लोटस’ के मेकर्स ने दीपिका को सीजन 4 के लिए अप्रोच किया था और ऑडिशन देने को कहा था। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि एक्ट्रेस ऑडिशन प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं थीं, जिसके चलते यह मौका हाथ से निकल गया।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख था कि उन्हें पहले सीजन 3 के लिए भी संपर्क किया गया था, लेकिन उस समय उन्होंने निजी कारणों से प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इस पूरे मामले पर दीपिका या उनके प्रतिनिधियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हॉलीवुड कनेक्शन और पिछला अनुभव
अगर दीपिका ‘द व्हाइट लोटस 4’ का हिस्सा बनतीं, तो यह उनके हॉलीवुड करियर में एक अहम कदम माना जाता। उन्होंने 2017 में xXx: Return of Xander Cage से अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ Vin Diesel नजर आए थे।
उस फिल्म के बाद उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर समय समय पर अटकलें लगती रही हैं। ऐसे में ‘व्हाइट लोटस’ जैसी चर्चित सीरीज से जुड़ने की खबर ने स्वाभाविक रूप से ध्यान खींचा।










