Sudeep Pharma का IPO निवेशकों के लिए लाभदायक साबित हुआ। इश्यू प्राइस 593 रुपये था, जबकि लिस्टिंग पर 730 रुपये पर ट्रेड हुआ। इसके चलते निवेशकों को प्रति शेयर 137 रुपये या 23.10% का तुरंत मुनाफा हुआ।
IPO Update: सुदीप फार्मा का IPO ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। लिस्टिंग से पहले इसका GMP 121 रुपये दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों में इसके शेयरों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अलॉटमेंट के बाद निवेशकों ने इसमें भारी निवेश किया और कंपनी ने उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। लिस्टिंग वाले दिन 26 नवंबर को सुबह 8.30 बजे इसका GMP और शेयर की कीमत ने निवेशकों को खुश किया।
लिस्टिंग के दिन कितना हुआ मुनाफा
सुदीप फार्मा का इश्यू प्राइस 593 रुपये प्रति शेयर था, जबकि लिस्टिंग के समय यह 730 रुपये पर ट्रेड हुआ। इसके चलते निवेशकों को प्रति शेयर 137 रुपये या 23.10 प्रतिशत का तुरंत मुनाफा हुआ। यह IPO निवेशकों के लिए काफी आकर्षक साबित हुआ और बाजार में इसकी मांग बढ़ी।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
सुदीप फार्मा का वित्तीय प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है। जून 2025 तक कंपनी का रेवेन्यू 124.9 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 31.3 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में रेवेन्यू 502 करोड़ और प्रॉफिट 138.7 करोड़ रुपये था। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 और 2022-23 में भी कंपनी ने लगातार प्रॉफिट में वृद्धि दिखाई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
IPO की बेसिक जानकारी
सुदीप फार्मा का प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये था। लॉट साइज 25 इक्विटी शेयर्स और फेस वैल्यू 1 रुपये थी। फ्रेश इश्यू के तहत 95 लाख शेयर्स जारी किए गए और ऑफर फॉर सेल में 13,490,726 शेयर्स शामिल थे। IPO 21 नवंबर को खुला और 25 नवंबर 2025 को बंद हुआ।
क्या करती है कंपनी
सुदीप फार्मा की स्थापना 1989 में हुई। यह फार्मा और न्यूट्रिशन फूड प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है। कंपनी के 100 से अधिक प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं और इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान है। सुदीप फार्मा लगभग 100 देशों में फैली है, जिसमें अमेरिका, यूरोप और यूके प्रमुख हैं।











