दिल्ली MCD उपचुनाव: प्रचार का आखिरी दिन, BJP और AAP ने झोंकी पूरी ताकत

दिल्ली MCD उपचुनाव: प्रचार का आखिरी दिन, BJP और AAP ने झोंकी पूरी ताकत

दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव 2025 के प्रचार का शुक्रवार (28 नवंबर) को आखिरी दिन था। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आई, दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पूरी ताकत मैदान में झोंक दी। 

MCD By Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन शुक्रवार, 28 नवंबर को है। जैसे-जैसे समय समाप्त हो रहा है, भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ही अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी महल वार्ड में भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि MCD में विकास चाहिए तो भाजपा के उम्मीदवारों को जीताना बेहद जरूरी है। रेखा गुप्ता ने दावा किया कि भाजपा ही वह पार्टी है जो इलाके में साफ-सफाई, सड़कें और अन्य बेसिक सुविधाओं को सही दिशा में ले जा सकती है।

भाजपा का जोरदार प्रचार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी महल वार्ड में भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा की। रेखा गुप्ता ने कहा कि यदि एमसीडी में विकास और बेहतर नागरिक सेवाएं चाहिए तो भाजपा के उम्मीदवारों को जीताना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही वह पार्टी है जो इलाके में साफ-सफाई, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं को सही दिशा में ले जा सकती है।

इसके अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अशोक विहार वार्ड में पंजाबी और सिंधी समुदाय की बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा उम्मीदवार वीना असीजा को वोट दें। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा को चुनना बेहतर विकास और रखरखाव का चुनाव करना है। उनका यह भी कहना था कि MCD में भाजपा की जीत दिल्ली के भविष्य के लिए अहम होगी।

आम आदमी पार्टी का मुकाबला

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी रणनीति के साथ जनता तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। AAP के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह ने अशोक विहार वार्ड 65 में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार झुग्गियों और गरीब इलाकों पर बुलडोजर चला रही है, लेकिन अब जनता भाजपा पर बुलडोजर चलाने के लिए तैयार है।

विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुंडका वार्ड 35 और दक्षिणपुरी वार्ड 164 में रोडशो किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उपचुनाव में AAP को मौका दें, ताकि एमसीडी में सफाई, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। आतिशी ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब तक सिर्फ काम की राजनीति की है और एमसीडी में भी यही मॉडल लागू किया जाएगा।

Leave a comment