सुल्तानपुर में रेल किराया बढ़ा, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ

सुल्तानपुर में रेल किराया बढ़ा, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ

सुल्तानपुर: भारतीय रेलवे द्वारा रेल किराए में की गई बढ़ोतरी का असर सुल्तानपुर के यात्रियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नई दरें लागू होने के बाद अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर किराए में वृद्धि की गई है। साधारण द्वितीय श्रेणी में दूरी के अनुसार कुछ रुपये से लेकर बीस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों सहित वातानुकूलित श्रेणियों में भी किराया बढ़ा है। इससे नियमित रूप से सफर करने वाले यात्रियों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है।

स्टेशन पर टिकट लेने पहुंचे यात्रियों ने बढ़े किराए पर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई का दबाव है, ऐसे में किराया बढ़ने से यात्रा और महंगी हो गई है।

हालांकि कुछ यात्रियों ने इसे मामूली वृद्धि बताते हुए रेलवे के निर्णय को स्वीकार्य भी माना।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई किराया व्यवस्था लागू हो चुकी है और सभी ट्रेनों में टिकट इसी दर पर जारी किए जा रहे हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले किराए की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Leave a comment