Sunday Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने पलट दी बाज़ी, ‘द राजा साब’ को लगा झटका, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Sunday Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने पलट दी बाज़ी, ‘द राजा साब’ को लगा झटका, जानें अन्य फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में 11 जनवरी, 2026 को दर्शकों का मनोरंजन जारी रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों की स्थिति मिश्रित रही। प्रभास की पैन इंडिया फिल्म ‘द राजा साब’ को संडे का फायदा नहीं मिला, जबकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अपने तेवर बनाए रखते हुए शानदार कलेक्शन किया।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: सिनेमाघरों में 11 जनवरी 2026, रविवार को दर्शकों के लिए कई फिल्में उपलब्ध थीं, जिनमें पैन इंडिया फिल्म से लेकर बॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। 9 जनवरी को रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब' ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन दूसरे दिन से इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है।

वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कई दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है और अब भी दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। इसके अलावा इक्कीस और साउथ की अन्य फिल्मों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत ठंडा पड़ा है।

‘द राजा साब’ को लगा झटका

9 जनवरी को रिलीज़ हुई प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें 9.15 करोड़ रुपये प्रीव्यू शो से शामिल थे। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार को इसे 26 करोड़ रुपये मिले। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन यानी संडे को ‘द राजा साब’ ने 19.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 108.34 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। प्रभास के अलावा, फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, जरीना वहाब और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘धुरंधर’ ने छठे संडे धमाल किया

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज़ के छठे संडे यानी 38वें दिन 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 805.65 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़, तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ और चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़ रुपये कमाए। 

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।

‘इक्कीस’ का प्रदर्शन

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ ने दूसरे संडे को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल 11 दिनों का भारत में कलेक्शन अब 28.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने 1 जनवरी को रिलीज़ होने के बाद पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले हफ्ते में कुल 25.5 करोड़, 9वें दिन 85 लाख और 10वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। यह फिल्म दिवंगत धर्मेंद्र की मरणोपरांत रिलीज़ हुई आखिरी फिल्म भी है।

‘परसक्ति’ की धीमी शुरुआत

शिवकार्तिकेयन की मच अवेटेड ऐतिहासिक राजनीतिक ड्रामा ‘परसक्ति’, जिसका निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है, ने अपने दूसरे दिन यानी संडे को 10.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही दो दिन में भारत में इसका कुल कलेक्शन 22.65 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने विश्व स्तर पर भी ध्यान खींचा और आलोचकों की समीक्षाएं मिली-जुली रही। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसे संतुलित शुरुआत मिली है।

Leave a comment