Tap-to-Pay फ्रॉड का नया रूप ‘घोस्ट टैपिंग’ यात्रियों के लिए खतरा बन रहा है। इसमें NFC-इनेबल्ड कार्ड या फोन से बिना अनुमति पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। एयरपोर्ट, भीड़भाड़ वाले बाजार और टूरिस्ट हब्स में यह स्कैम तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञों की सलाह है कि NFC बंद रखें, अलर्ट ऑन करें और अनजान स्टॉल पर सावधानी बरतें।
Tap-to-Pay Fraud: यात्रियों को नई डिजिटल धोखाधड़ी ‘घोस्ट टैपिंग’ का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और यूरोप के एयरपोर्ट, फेस्टिवल और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ठग NFC-इनेबल्ड मोबाइल या कार्ड के जरिए कुछ सेकंड में पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं। यह स्कैम मुख्य रूप से टूरिस्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में होता है, जिससे यात्रियों को गंभीर नुकसान हो सकता है। सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों ने NFC बंद करने, बैंक अलर्ट ऑन रखने और अनजान स्टॉल पर Tap-to-Pay से बचने की सलाह दी है।
क्या है घोस्ट टैपिंग और कैसे होता है फ्रॉड
घोस्ट टैपिंग पूरी तरह NFC तकनीक पर आधारित स्कैम है. इसमें ठग NFC-इनेबल्ड मोबाइल या पोर्टेबल रीडर लेकर पीड़ित के बेहद करीब खड़ा हो जाता है. अगर कार्ड या फोन में Tap-to-Pay ऑन है, तो कुछ सेकंड में ट्रांजैक्शन ट्रिगर हो सकता है, और यूजर को भनक तक नहीं लगती कि भुगतान हो चुका है.

किन जगहों पर यात्री बन रहे हैं शिकार
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह फ्रॉड उन जगहों पर ज्यादा देखा जा रहा है जहां भीड़ और टूरिज्म ज्यादा है. एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, फेस्टिवल, भीड़भाड़ वाले बाजार और विदेशी टूरिस्ट हब्स में फर्जी दुकानदार या आम भीड़ के बीच ठग आसानी से छिप जाते हैं.
सफर के दौरान कैसे रखें खुद को सुरक्षित
यात्रा के समय जरूरत न हो तो फोन में NFC बंद रखना सबसे सुरक्षित तरीका है. RFID-ब्लॉकिंग वॉलेट या कार्ड स्लीव कार्ड को वायरलेस स्कैनिंग से बचाते हैं. इसके साथ ही बैंक ऐप में इंस्टेंट ट्रांजैक्शन अलर्ट ऑन रखें और अनजान स्टॉल या दुकानदार पर Tap-to-Pay से बचें. बायोमेट्रिक सिक्योरिटी वाले मोबाइल वॉलेट ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं.











