T20 World Cup 2026: क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन, Sukhbir और Falguni Pathak स्टेडियम में बिखेरेंगे जलवा

T20 World Cup 2026: क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन, Sukhbir और Falguni Pathak स्टेडियम में बिखेरेंगे जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच से पहले ही टूर्नामेंट के समापन को भव्य बनाने के लिए क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल आज यानि 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भारत और New Zealand के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी यानी समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंटरनेशनल स्टार भी जलवा बिखेरते नजर आएंगे। ICC ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर Ricky Martin का नाम भी शामिल है।

ICC ने जारी की परफॉर्मर लिस्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस बार की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की सूची जारी की है। इस सूची में इंटरनेशनल पॉप आइकन रिकी मार्टिन के साथ-साथ भारत के दिग्गज सिंगर सुखबीर और फाल्गुनी पाठक का नाम शामिल है। ICC ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 

'मंच और भी बड़ा होता जा रहा है! टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन के साथ संगीत के दिग्गज सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी शामिल होंगे। क्रिकेट की सबसे बड़ी रात में ये कलाकार अपने जलवे बिखेरने वाले हैं, इसलिए ग्लोबल हिट गानों और देसी गानों के लिए तैयार हो जाइए।'

इस क्लोजिंग सेरेमनी का मकसद केवल मैच का समापन करना नहीं है, बल्कि दर्शकों को एक सांस्कृतिक और ग्लोबल म्यूजिक एक्सपीरियंस देना भी है। स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी व ऑनलाइन दर्शक दोनों ही इस सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे।

क्लोजिंग सेरेमनी का टाइमिंग

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इसके पहले क्लोजिंग सेरेमनी सुबह 5:30 बजे से शुरू होगी। इस दौरान तीनों कलाकार अपने हिट गानों के साथ स्टेज पर जलवा बिखेरेंगे। ट्रिब्यून और स्टेडियम के आसपास विशेष विजुअल इफेक्ट्स और लाइटिंग के माध्यम से कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने की तैयारी की गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की टीम लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को महज 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत हासिल की थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, और मैच के साथ-साथ क्लोजिंग सेरेमनी भी दर्शकों को एक भव्य अनुभव प्रदान करेगी।

Leave a comment