UIDAI और Google की नई साझेदारी से आधार कार्ड धारकों के लिए वेरिफाइड आधार केंद्र खोजना आसान हो गया है। अब Google Maps पर केंद्रों का सही लोकेशन और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। यूजर्स सीधे अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जिससे फर्जी केंद्रों से बचाव होगा और समय की बचत भी होगी। यह सुविधा लाखों आधार धारकों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
UIDAI Google Maps Partnership: UIDAI ने Google के साथ साझेदारी कर भारत में आधार कार्ड धारकों के लिए वेरिफाइड आधार केंद्र खोजने की सुविधा शुरू की है। अब लोग अपने नजदीकी केंद्र का सही लोकेशन और सेवाओं की जानकारी Google Maps पर देख पाएंगे। यह कदम आधार अपडेट, मोबाइल नंबर बदलाव या अन्य सेवाओं के लिए लोगों को सही केंद्र तक आसानी से पहुंचाने और फर्जी केंद्रों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। नई सुविधा UIDAI के नए आधार ऐप के साथ भी काम करेगी और सीधे अपॉइंटमेंट बुकिंग का विकल्प देगी।
वेरिफाइड आधार केंद्र की सटीक जानकारी
नई सुविधा के साथ, लोग अब Google Maps पर केवल वेरिफाइड आधार केंद्र ही देख पाएंगे। इससे यूजर्स फर्जी या अनधिकृत केंद्र पर जाने से बचेंगे। अक्सर लोग गूगल पर सही जानकारी न होने की वजह से स्कैम का शिकार हो जाते थे।
सटीक लोकेशन के अलावा, आधार केंद्र की सुविधाओं जैसे मोबाइल नंबर अपडेट, पता बदलने और अन्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी Google Maps पर उपलब्ध होगी।

अपॉइंटमेंट और अन्य सुविधाएं
UIDAI और Google की साझेदारी से अब लोग सीधे Google Maps के जरिए आधार केंद्र की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा भीड़भाड़ कम करने और समय बचाने में मदद करेगी।
साथ ही, UIDAI ने बताया कि आने वाले समय में Google Maps इंटरफेस में और सुधार किए जाएंगे, जिससे आधार सेवाओं का अनुभव और भी स्मार्ट और भरोसेमंद बनेगा।











