झारखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल लॉगिन के जरिए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाएंगे। छात्र परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड
झारखंड बोर्ड (JAC – झारखंड एकेडमिक काउंसिल) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jacexamportal.in/ और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि, छात्र खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए स्कूल प्रशासन को ही जिम्मेदारी दी गई है।
स्कूल लॉगिन से होगा डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल अधिकारियों को अपने स्कूल ID और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। लॉगिन करने के बाद सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।
डाउनलोड करने के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर लगाई जाएगी और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद ही छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित किया जाएगा। बिना हस्ताक्षर और मुहर वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर 'Download Secondary Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां स्कूल ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
झारखंड बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड में छात्रों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं-
- उम्मीदवार का नाम
- फोटो और हस्ताक्षर
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- विषयों की सूची
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य
परीक्षा के दिन छात्रों को एडमिट कार्ड अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।










