केरल चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक में तनाव, लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा, जानें पूरा मामला

केरल चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक में तनाव, लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा, जानें पूरा मामला

केरल चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक की बैठक में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों पर टिप्पणी से गठबंधन की एकता और चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है।

New Delhi: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच, संसद सत्र और चुनाव रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली में आयोजित INDIA ब्लॉक की बैठक में वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुलकर घेरा। लेफ्ट पार्टियों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि राहुल गांधी केरल में उनके खिलाफ दिए गए बयान से गठबंधन की एकता पर असर पड़ सकता है। बैठक में वामपंथी नेताओं ने साफ कहा कि सहयोगी दलों पर टिप्पणी करने से INDIA अलायंस की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है।

राहुल गांधी के बयान से पैदा हुई नाराजगी

बैठक के दौरान लेफ्ट सांसद जॉन ब्रिट्स और पी. संतोष कुमार ने यह सवाल उठाया कि राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी और बीजेपी के बीच कथित तालमेल के बारे में कैसे बात की। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 'कम्युनिस्ट जनता पार्टी' जैसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे वामपंथी नेता भड़क गए। सांसदों ने स्पष्ट किया कि सहयोगी दलों के खिलाफ ऐसे बयान देना गठबंधन की रणनीति और एकजुटता के लिए ठीक नहीं है।

मीटिंग में कांग्रेस की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद थे और उन्होंने कहा कि इस मसले पर बाद में विस्तार से बात की जाएगी। केसी वेणुगोपाल ने सांसदों को आश्वस्त किया कि बैठक में केवल संसद के एजेंडे पर फोकस करना चाहिए और राहुल गांधी के बयान का राजनीतिक विश्लेषण बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की स्पीच का एक हिस्सा मुद्दा बनाना सही नहीं है और फिलहाल संसद सत्र की तैयारियों पर ध्यान देना जरूरी है।

केरल की राजनीतिक परिदृश्य

केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में लगातार दो कार्यकाल से वामपंथी नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार सत्ता में है। वहीं बीजेपी तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में रही है और कांग्रेस अपनी वापसी की तैयारी में है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार वह सत्ता हासिल कर सकती है, लेकिन लेफ्ट के साथ सहयोग बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

गठबंधन के लिए लेफ्ट नेताओं का रुख

लेफ्ट सांसदों का कहना है कि राहुल गांधी के बयान से INDIA ब्लॉक के अंदर गठबंधन में कड़वाहट आ सकती है। उनका तर्क है कि सहयोगी दलों पर खुलकर आरोप लगाने से वामपंथी नेताओं और कांग्रेस के बीच विश्वास कमजोर होगा। सांसदों ने जोर देकर कहा कि चुनावी रणनीति और गठबंधन की स्थिरता के लिए संयमित बयानबाजी आवश्यक है।

कांग्रेस और लेफ्ट के बीच संतुलन की जरूरत

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक में कहा कि गठबंधन में संतुलन बनाए रखना हर दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में बयानबाजी में सावधानी बरती जाए ताकि सहयोगी दलों के बीच मतभेद सार्वजनिक रूप से न आएं। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए अलग से बैठक की जा सकती है, ताकि संसद सत्र के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

Leave a comment