Year Ender 2025 में एआई कंपनियों ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान फ्री कर दिए। गूगल, ओपनएआई और परप्लेक्सिटी जैसी कंपनियों ने प्रीमियम फीचर्स मुफ्त में उपलब्ध कराए, जिससे यूजर्स को फायदा हुआ और कंपनियों को बड़े पैमाने पर डेटा इकट्ठा करने का अवसर मिला। इससे भारत में एआई सेवाओं का विस्तार और लोकप्रियता बढ़ी है।
AI Subscription Free Offer: इस साल भारतीय यूजर्स को गूगल, ओपनएआई और परप्लेक्सिटी जैसी कंपनियों की तरफ से बड़ा तोहफा मिला। भारत में लाखों स्मार्टफोन यूजर्स ने नवंबर और दिसंबर 2025 में अपने महंगे एआई प्लान मुफ्त में इस्तेमाल किए। इन ऑफर्स के जरिए यूजर्स ने प्रीमियम फीचर्स का लाभ उठाया, जबकि कंपनियों को अपने मॉडल के प्रशिक्षण और डेटा संग्रह का बड़ा अवसर मिला। भारत में यूजर बेस और डेटा की बढ़ती मांग के कारण कंपनियों ने यह रणनीति अपनाई।
एआई कंपनियों ने भारतीय यूजर्स के लिए प्लान फ्री किए
इस साल भारतीय यूजर्स को एआई कंपनियों की तरफ से बड़ा तोहफा मिला। गूगल, ओपनएआई और परप्लेक्सिटी जैसी कंपनियों ने अपने महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान फ्री कर दिए। इसका फायदा यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स का मुफ्त उपयोग करने का मिला। वहीं, कंपनियों को भी अपने मॉडल की ट्रेनिंग के लिए बड़ी संख्या में डेटा इकट्ठा करने का मौका मिला।

गूगल, ओपनएआई और परप्लेक्सिटी के ऑफर
गूगल ने जियो यूजर्स के लिए जेमिनी एआई प्रो प्लान 18 महीनों तक फ्री कर दिया। यह प्लान आमतौर पर मंथली 1950 रुपये का है। इसके अलावा गूगल ने भारत में अपने एआई प्लस पैकेज पर भी भारी छूट दी।
ओपनएआई ने चैटजीपीटी गो प्लान एक साल तक फ्री कर दिया, जो सामान्यत: 399 रुपये मंथली का होता है। इसी तरह, परप्लेक्सिटी एआई ने एयरटेल के यूजर्स को अपना प्रो सब्सक्रिप्शन फ्री ऑफर किया, जिसकी सालाना कीमत करीब 17,000 रुपये होती है।
भारत में यूजर्स और डेटा का महत्व
कंपनियों की भारत पर यह मेहरबानी यूजर बेस के कारण है। भारत में 73 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं, जो औसतन 21GB डेटा प्रतिमाह इस्तेमाल करते हैं। चैटजीपीटी गो फ्री होने के बाद इसकी यूजर्स संख्या में सालाना 607 प्रतिशत की वृद्धि हुई। गूगल जेमिनी के डेली यूजर्स में भी 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इससे स्पष्ट है कि भारत में मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर कंपनियों के लिए यूजर ग्रोथ और डेटा संग्रह का अवसर भी बन गया है।









