Year Ender 2025: OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में पंकज त्रिपाठी शीर्ष पर

Year Ender 2025: OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में पंकज त्रिपाठी शीर्ष पर

Year Ender 2025 में OTT दर्शकों की पहली पसंद पंकज त्रिपाठी की सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ बनी है। Ormax की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो ने 38.8 मिलियन व्यूज के साथ टॉप पोजिशन हासिल की और ‘द फैमिली मैन 3’ व ‘पाताल लोक 2’ जैसी चर्चित सीरीज को पीछे छोड़ दिया।

Most Viewed OTT Shows 2025: साल 2025 के अंत में जारी Ormax की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ रही। जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज को 38.8 मिलियन व्यूज मिले। बॉबी देओल की ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ दूसरे और केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 2’ तीसरे स्थान पर रहीं। मजबूत कहानी और दमदार अभिनय इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 4' ने मारी बाजी

2025 के अंत तक OTT प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 4' ने टॉप पोजिशन हासिल की है। ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर 38.8 मिलियन व्यूज मिले। पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग और सीरीज की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 3' और जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक 2' जैसी पॉपुलर सीरीज भी पीछे रह गईं।

दूसरे नंबर पर बॉबी देओल की 'आश्रम'

OTT टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉबी देओल की 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' है। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस सीरीज को 35.3 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद तीसरे नंबर पर केके मेनन की 'स्पेशल ऑप्स 2' रही, जिसे 27.6 मिलियन दर्शकों ने देखा। चौथे नंबर पर 'पंचायत सीजन 4' है, जिसे 23.8 मिलियन व्यूज मिले।

OTT लिस्ट में अन्य प्रमुख शो

पांचवें नंबर पर मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 3' रही, जबकि जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक 2' 16.8 मिलियन व्यूज के साथ छठे नंबर पर रही। जियो हॉटस्टार की 'द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6' ने 16.2 मिलियन व्यूज हासिल किए। नेटफ्लिक्स की 'द रॉयल्स' ने 15.5 मिलियन व्यूज, जियो हॉटस्टार की 'द सीक्रेट ऑफ शिलादार्स' ने 14.5 मिलियन और 'चिड़िया उड़' ने 13.7 मिलियन व्यूज हासिल किए।

Leave a comment