जब भी नट्स की बात होती है तो आमतौर पर बादाम, काजू या पिस्ता का नाम लिया जाता है, लेकिन अखरोट इन सबसे ज्यादा फायदेमंद और पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट है, जो दिमाग, दिल और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भी रोजाना कुछ नट्स खाने की सलाह देते हैं। काजू, बादाम और पिस्ता जैसे मेवे आमतौर पर लोगों की पहली पसंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी हैs जो इन सभी पर भारी पड़ सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अखरोट की। यह मेवा दिखने में जितना साधारण लगता है, उतना ही शक्तिशाली यह हमारे स्वास्थ्य के लिए होता है।
अखरोट को क्यों कहा जाता है 'ब्रेन फूड'?
आपने गौर किया होगा कि अखरोट का आकार हमारे दिमाग से मिलता-जुलता है। यह सिर्फ संयोग नहीं है! अखरोट में वो तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दिमाग के लिए बेहद जरूरी हैं – जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स। यही वजह है कि इसे 'ब्रेन फूड' कहा जाता है।
अखरोट क्यों है सबसे खास?
अखरोट में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
दिमाग को तेज करता है
अखरोट खासतौर पर दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और ब्रेन फंक्शन को बेहतर करता है। अगर रोज़ाना 3-4 अखरोट खाए जाएं, तो यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की याद्दाश्त को सुधारने में मदद कर सकता है। स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्कर्स के लिए यह एक नेचुरल ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है।
बुढ़ापे की रफ्तार को करता है धीमा
अखरोट को अगर रोजाना खाया जाए, तो यह एजिंग के लक्षणों को धीमा करता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स स्किन को जवां बनाए रखते हैं और सेल्स के टूटने की प्रक्रिया को कम करते हैं। इससे झुर्रियां देर से आती हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
दिल की सेहत का ख्याल रखता हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अखरोट दिल के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
हड्डियों और मांसपेशियों को बनाता है मजबूत
इस छोटे से नट में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
वजन घटाने में करता है मदद
कई लोगों को लगता है कि ड्राई फ्रूट्स खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन अखरोट इसके ठीक उलट काम करता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं, लेकिन भूख को कंट्रोल में रखते हैं। यह पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन अपने आप नियंत्रित होने लगता है।
अखरोट खाने का सही तरीका
- रोज सुबह 3-4 अखरोट भिगोकर खाएं। इससे पाचन में आसानी होगी और पोषक तत्व अच्छे से शरीर में अवशोषित होंगे।
- अखरोट को आप स्मूदी, ओट्स, दही या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं।
- बच्चों को अखरोट का चूर्ण दूध में मिलाकर देना भी फायदेमंद हो सकता है।
- त्वचा और बालों की देखभाल के लिए अखरोट का तेल लगाना भी लाभकारी है।
अखरोट के अन्य फायदे
- नींद में सुधार: अखरोट मेलाटोनिन नामक हार्मोन को सक्रिय करता है, जो नींद को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
- डायबिटीज कंट्रोल: रिसर्च में पाया गया है कि अखरोट टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखता है।
- इम्यूनिटी मजबूत करता है: इसमें मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
भले ही अखरोट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को नट्स से एलर्जी होती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अधिक मात्रा में अखरोट खाना दस्त या गैस की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में और संतुलित तरीके से ही इसका सेवन करें।
बाजार में जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों की जुबान पर काजू, बादाम या पिस्ता का नाम आता है। लेकिन अखरोट उन सभी से कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न केवल याद्दाश्त बढ़ाता है, बल्कि दिल, हड्डियों और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।