अलास्का के एंकोरेज क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। 69 किमी गहराई में हुए इस भूकंप से भय उत्पन्न हुआ, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है।
America: अमेरिका के अलास्का में स्थित एंकोरेज क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, यह भूकंप एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। यह एक खतरनाक श्रेणी का भूकंप है और क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भय की स्थिति पैदा कर दी।
क्या रहा केंद्र
भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे आया। भूकंप का केंद्र अलास्का के सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था और शहर से लगभग 108 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम की दूरी पर स्थित था। यह भूकंप धरती की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई में हुआ। फिलहाल अलास्का में भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है।
सुनामी की कोई आशंका नहीं
अलास्का में आए भूकंप के बाद अमेरिका में सुनामी की चेतावनी प्रणाली ने किसी भी तरह की सुनामी की आशंका जताई नहीं है। यह क्षेत्र अमेरिका के सबसे अधिक भूकंप जोखिम वाले इलाकों में से एक है और दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में भी आता है। यहाँ लगभग हर साल रिक्टर स्केल पर 7 तक की तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।
भूकंप के कारण
धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गति में रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। टकराने के दौरान घर्षण पैदा होता है और इससे ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और इसी कारण भूकंप जैसी घटनाएं धरती पर देखने को मिलती हैं।
भूकंप की बढ़ती घटनाएं
दुनियाभर में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते कुछ समय में कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की जानें भी गई हैं। अलास्का में यह भूकंप इस क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता को दर्शाता है और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी देता है।











