Pune

अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शो में किया प्रेगनेंसी का ऐलान या था मजाक? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शो में किया प्रेगनेंसी का ऐलान या था मजाक? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यह खुशखबरी खुद अंकिता ने हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 के प्रोमो के ज़रिए दी है।

Ankita Lokhande Pregnant: टीवी और फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी संभावित प्रेगनेंसी की खबर। रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के एक नए प्रोमो में अंकिता ने अपने गर्भवती होने की बात कहकर सबको चौंका दिया। उनके पति विक्की जैन के साथ इस शो में मौजूदगी और ऑन-स्क्रीन बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे?

प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जब अंकिता के हाथ से एक मसाले का डिब्बा छीनते हैं, तो मजाक-मजाक में ही अंकिता दौड़ती हुई कहती हैं, मैं प्रेग्नेंट हूं! उनकी इस बात पर सेट पर मौजूद दर्शकों और को-जजेस, खासकर करण कुंद्रा ने चौंकते हुए उनसे पूछा कि क्या यह बात सच है? माहौल में अचानक हंसी, हैरानी और जिज्ञासा का मिला-जुला माहौल बन गया।

इस प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इस खबर को सच मानते हुए बधाई देना शुरू कर दिया, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे स्क्रिप्टेड मजाक करार दिया।

  • एक यूजर ने कमेंट किया: अगर ये सच है तो बहुत शुभकामनाएं, लेकिन अगर ये मजाक है तो ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए।
  • वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा: कई बार सुन चुके हैं कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं, अब तो कन्फर्म खबर चाहिए।

2021 में रचाई थी शादी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दिसंबर 2021 में एक भव्य समारोह में शादी की थी। यह शादी मुंबई के एक लग्जरी होटल में हुई थी, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पलों की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

वर्तमान में दोनों रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में प्रतिभागी के तौर पर नजर आ रहे हैं। यह शो कॉमेडी और खाना पकाने की अनोखी जुगलबंदी पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन और ह्यूमर का भरपूर तड़का लगाया जाता है। इस शो में अक्सर मस्ती-मजाक का माहौल रहता है, और ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि अंकिता की प्रेग्नेंसी की घोषणा वास्तविक थी या स्क्रिप्टेड?

अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

अभी तक अंकिता लोखंडे या विक्की जैन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न ही किसी इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को कन्फर्म किया है। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रोमो पूरी तरह स्क्रिप्टेड भी हो सकता है, लेकिन अगर यह सच है तो जल्द ही दोनों की ओर से इस पर बयान आने की उम्मीद की जा रही है।

अंकिता को टेलीविजन शो ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता मिली थी, जिसमें वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में ‘मणिकर्णिका’ और ‘बागी 3’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान और मजबूत की।

Leave a comment